लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने राम विलास पासवान को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: July 5, 2021 09:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई दलित नेता एवं लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक राम विलास पासवान को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि जनसेवा और वंचितों, दलितों को सशक्त बनाने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री रहे पासवान का पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया था। वह सबसे अनुभवी सांसदों में से एक थे और उन्होंने समाजवादी समूहों से लेकर कांग्रेस और भाजपा समेत विभिन्न दलों की सरकारों में मंत्री के रूप में सेवा दी।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आज मेरे मित्र दिवंगत राम विलास पासवान जी की जन्म जयंती है। आज उनकी कमी बहुत खल रही है। वह भारत के सबसे अधिक अनुभवी सांसदों और प्रशासकों में से एक थे। जनसेवा और वंचितों के सशक्तीकरण में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।’’

उल्लेखनीय है कि पासवान के निधन के बाद से उनकी पार्टी के भीतर गुटबाजी शुरू हो गई है। उनके बेटे चिराग पासवान और भाई पशुपति कुमार पारस दोनों ही पासवान की राजनीतिक विरासत पर दावा जता रहे है। चिराग अपने पिता की पारंपरिक लोकसभा सीट हाजीपुर से यात्रा शुरू करने वाले हैं, ताकि अपने पक्ष में पार्टी समर्थकों को जुटा सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन