लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने जेपी, देशमुख को दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: October 11, 2021 11:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकाल विरोधी आंदोलन का नेतृत्व करने वाले समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण एवं जन संघ नेता नानाजी देशमुख की जयंती पर सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के प्रति उनके योगदान की सराहना की।

मोदी ने नारायण को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘‘लोकनायक जेपी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। वह एक अतुलनीय हस्ती थे, जिन्होंने भारत के इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने स्वयं को जन कल्याण पहलों के लिए समर्पित किया और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने में सबसे आगे रहे। हमें उनके आदर्शों से बहुत प्रेरणा मिलती है।’’

प्रधानमंत्री देशमुख को श्रद्धांजलि देते हुए एक अन्य ट्वीट किया, ‘‘महान दूरदृष्टा भारत रत्न नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर प्रणाम। उन्होंने हमारे गांवों के विकास और मेहनती किसानों के सशक्तीकरण के प्रति स्वयं को समर्पित कर दिया। नानाजी की जन्म शताब्दी के अवसर पर 2017 में दिए गए अपने भाषण को साझा कर रहा हूं।’’ मोदी ने इस ट्वीट के साथ अपने भाषण का यूट्यूब लिंक भी साझा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया