लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘शहीदी दिवस’ पर गुरु तेगबहादुर को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: December 8, 2021 15:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सिख गुरु तेग बहादुर को उनके 'शहीदी दिवस' पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने अंतिम सांस तक अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

वर्ष 1621 में जन्मे नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर 1675 में दिल्ली में शहीद हो गए थे।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत हमारे इतिहास की ना भूलने वाली घटना है। अंतिम सांस तक उन्होंने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी। आज के दिन मैं उन्हें नमन करता हूं।’’

मोदी ने सिख गुरु को श्रद्धांजलि देते हुए पंजाबी भाषा में भी ट्वीट किया और राजधानी दिल्ली स्थित शीशगंज गुरुद्वारे के अपने एक दौरे की तस्वीरें भी साझा की।

मुगल शासक चाहते थे कि गुरु तेग बहादुर इस्लाम स्वीकार कर लें लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया था।

गुरु तेग बहादुर के त्याग और बलिदान के लिए उन्हें ‘हिंद दी चादर’ कहा जाता है। जिस जगह पर गुरु तेग बहादुर की शहादत हुई थी, दिल्ली में उसी स्थान पर शीशगंज गुरुद्वारा स्थित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां