लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी ने कहा- भाग्यशाली और गर्वित हूं कि आप मेरे पिता हैं

By सुमित राय | Updated: August 20, 2020 09:25 IST

राजीव गांधी का जन्म आज ही के दिन यानी 20 अगस्त 1944 को हुआ था, वह साल 1984 से 1989 तक देश के प्रधानमंत्री थे।

Open in App
ठळक मुद्देभारत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज (गुरुवार) 75वीं जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।"

नई दिल्ली। भारत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज (गुरुवार) 75वीं जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा उनके बेटे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उन्हें याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी अपने समय से काफी आगे के व्यक्ति थे।

नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।"

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "राजीव गांधी अपने समय से काफी आगे के व्यक्ति थे, लेकिन सबसे बढ़कर, वह एक दयालु और प्यार करने वाले इंसान थे। मैं अविश्वसनीय रूप से भाग्यशाली और गर्वित हूं कि आप मेरे पिता हैं। हम आपको आज और रोज याद करते हैं।"

बता दें कि राजीव गांधी का जन्म आज ही के दिन यानी 20 अगस्त 1944 को हुआ था। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद पेशे से पायलट राजीव गांधी को राजनीति का रुख करना पड़ा और इसके बाद वह देश के 9वें प्रधानमंत्री बने। उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर 1984 से 1989 तक देश का नेतृत्व किया। साल 1991 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान बम से उड़ाकर उनकी हत्या कर दी गई थी।

टॅग्स :राजीव गाँधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया