लाइव न्यूज़ :

PM मोदी ने सड़क दुर्घटना में मारे गए 114 वर्षीय वयोवृद्ध मैराथन धावक फौजा सिंह को दी श्रद्धांजलि

By रुस्तम राणा | Updated: July 15, 2025 10:32 IST

114 वर्षीय सिंह का सोमवार को पंजाब के जालंधर जिले में अपने पैतृक गांव में टहलने के दौरान एक अज्ञात वाहन की टक्कर से निधन हो गया।

Open in App

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए अनुभवी मैराथन धावक फौजा सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि अपने अद्वितीय व्यक्तित्व और फिटनेस के विषय पर भारत के युवाओं को प्रेरित करने के तरीके के कारण वह असाधारण थे।

114 वर्षीय सिंह का सोमवार को पंजाब के जालंधर जिले में अपने पैतृक गांव में टहलने के दौरान एक अज्ञात वाहन की टक्कर से निधन हो गया। मोदी ने एक्स पर कहा कि सिंह अविश्वसनीय दृढ़ संकल्प वाले एक असाधारण एथलीट थे। प्रधानमंत्री ने कहा, "फौजा सिंह जी अपने अद्वितीय व्यक्तित्व और फिटनेस जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भारत के युवाओं को प्रेरित करने के तरीके के कारण असाधारण थे।"

उन्होंने कहा, "उनके निधन से मुझे बहुत दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दुनिया भर में उनके अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीPrime Minister's Office
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह