लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी पुण्यतिथि: PM मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि, मनमोहन सिंह-प्रणब मुखर्जी ने वीरभूमि पर किया नमन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2019 08:59 IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार राजीव गांधी हत्याकांड के सात दोषियों को रिहा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि राज्यपाल उन्हें रिहा करने की कैबिनेट की सिफारिश के अनुरूप फैसला लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक विस्फोट में राजीव गांधी की मौत हो गयी थी।  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव (यूपी ईस्ट) प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर वीरभूमि में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर राजीव गांधी को नमन किया। 

गौरतलब है कि 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक विस्फोट में राजीव गांधी की मौत हो गयी थी। 

 राजीव गांधी हत्याकांड के सात दोषियों को रिहा करेगी तमिलनाडु सरकार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार राजीव गांधी हत्याकांड के सात दोषियों को रिहा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि राज्यपाल उन्हें रिहा करने की कैबिनेट की सिफारिश के अनुरूप फैसला लेंगे। पलानीस्वामी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि सातों को रिहा किया जाए और इसलिए हमने कैबिनेट में एक प्रस्ताव पारित किया और उसे राज्यपाल को भेजा। राज्यपाल को (मामले पर) निर्णय लेना है।’’ 

पलानीस्वामी का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब विपक्ष और तमिल समूह आजीवन कारावास की सजा काट रहे सातों दोषियों को रिहा किए जाने की फिर से अपील करने लगे हैं। उच्चतम न्यायालय ने 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री के साथ मारे गए लोगों के परिजन की उस याचिका का हाल में निपटारा किया था, जिसमें दोषियों की रिहाई का विरोध किया गया है। 

राजीव गांधी के साथ मारे गए लोगों के परिजनों ने सातों दोषियों को रिहा करने के 2014 में लिए गए तमिलनाडु सरकार के फैसले का विरोध किया था। पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘हमने लोगों की भावनाओं के आधार पर फैसला किया, कैबिनेट में प्रस्ताव पारित किया और उसे राज्यपाल के पास भेजा। हम उम्मीद करते हैं कि वह कदम उठाएंगे।’’

टॅग्स :राजीव गाँधीनरेंद्र मोदीसोनिया गाँधीप्रणब मुख़र्जी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया