लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी केवल भ्रमित करने का कार्य करते हैं : डोटासरा

By भाषा | Updated: September 10, 2021 18:29 IST

Open in App

जयपुर, 10 सितंबर कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए शुक्रवार को अरोप लगाया कि वह युवाओं, किसान व महिलाओं को सब्जबाग दिखाकर व झूठे वादे कर सत्ता पर काबिज हुए हैं।

डोटासरा ने कहा,‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल भ्रमित करने का कार्य करते हैं तथा युवाओं, किसान व महिलाओं को सब्जबाग दिखाकर तथा झूठे वादे कर सत्ता पर काबिज हुए हैं।’’

डोटासरा कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में बांग्लादेश आजादी युद्ध में भारतीय सेना की अभूतपूर्व ऐतिहासिक जीत की 50वीं वर्षगांठ कार्यक्रमों के लिए आयोजित समारोह समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ जब तक हम मोदी सरकार के कृत्यों के विरुद्ध आवाज नहीं उठाएंगे, कांग्रेस का इतिहास एवं उपलब्धियों को जनता के बीच नहीं ले जायेंगे तब तक जनता को ठगने वाले ठगोरे सत्ता पर काबिज रहेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ठगों के भांति भ्रमित कर वोट हासिल करने वाले लोग ठगोरे ही कहलाते हैं।’’ डोटासरा ने कहा, ‘‘इन भ्रमित करने वाले लोगों को सत्ता से हटाने तथा देश को बचाने के लिये कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को कमर कसकर कांग्रेस का इतिहास व उपलब्धियां बताने के जनता के बीच जाना पड़ेगा।’’

उन्होंने कहा,‘‘महंगाई कम करने, युवाओं को रोजगार देने, कालाधन समाप्त करने, आतंकवाद खत्म करने का वादा कर मोदी ने चुनाव जीता, किन्तु सच्चाई यह है कि इनमें से एक भी वादा पूर्ण करने में मोदी सरकार असफल रही है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ 70 साल का हिसाब मांगने वाले मोदी अपने शासन के सात साल का हिसाब जनता के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर रहे हैं।’’पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा,‘‘ कांग्रेस व कांग्रेस के नेता आजादी से पहले अंग्रेजों से लड़ रहे थे जबकि आरएसएस के लोग अंग्रेजों की मुखबिरी कर रहे थे, उसी प्रकार आज भी आरएसएस तथा भाजपा के नेता जनता को गुमराह कर सत्ता हथियाने में लगे हुए हैं।’’

बैठक को राज्य स्तरीय समिति के संयोजक महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने भी संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे