लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी को केवल चुनावों के दौरान गंगा नदी की याद आती है : ममता

By भाषा | Updated: December 14, 2021 21:49 IST

Open in App

पणजी, 14 दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा नदी को केवल चुनावों के दौरान वोट पाने के लिए याद करते हैं। बनर्जी ने यह बात मोदी द्वारा वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम (केवीडी) का उद्घाटन करने से पहले पवित्र नदी में डुबकी लगाए जाने के एक दिन बाद कही।

अपनी दो दिवसीय गोवा यात्रा के अंतिम दिन उत्तरी गोवा के अस्नोरा गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ने कहा कि प्रधानमंत्री वोट पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं और उन्होंने उत्तराखंड में तपस्या (ध्यान) करने के उनके दौरे की याद दिलाई।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने गंगा नदी को "कोविड-19 मृतकों के लावारिस शवों को फेंककर अशुद्ध कर दिया।”

बनर्जी ने कहा कि कुंभ की तरह गंगासागर मेले में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल के गंगासागर में करीब 23 लाख लोग आते हैं।

उन्होंने विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर के केवीडी के उद्घाटन के लिए सोमवार को अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के प्रधानमंत्री के दौरे की तरफ स्पष्ट रूप से इशारा करते हुए कहा, “लेकिन, हम गंगा नदी की पूजा सिर्फ चुनावों के समय पर नहीं करते हैं। चुनाव के वक्त, मोदी जी गए और गंगा में डुबकी लगाई।”

बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने "केवल वोट पाने के लिए" गंगा नदी में डुबकी लगाई।

उन्होंने कहा, “वह वोट पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वह उत्तराखंड गए और तपस्या की। हमें इसपर कोई आपत्ति नहीं है। वह जो चाहे करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी