लाइव न्यूज़ :

हिंसा पर बोले पीएम मोदी- मेरे पुतले पर जूते मार लो, लेकिन देश की संपत्ति मत जलाओ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2019 14:28 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनआरसी और सीएए के खिलाफ देशभर में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों पर सख्त टिप्पणी की है। उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे पुतले पर जूते मार लो लेकिन देश की संपत्ति को मत जलाओ।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस वालों पर पत्थर बरसा रहे तूफानियों से पूछना चाहता हूं कि इससे क्या मिलेगा।आजादी के बाद 37 हजार हमारे पुलिस कर्मियों ने शांति और सुरक्षा के शहादत दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनआरसी और सीएए के खिलाफ देशभर में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों पर सख्त टिप्पणी की है। उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे पुतले पर जूते मार लो लेकिन देश की संपत्ति को मत जलाओ। उन्होंने कहा कि पुलिस वालों पर पत्थर बरसा रहे तूफानियों से पूछना चाहता हूं कि इससे क्या मिलेगा। ये लोग कान खोलकर सुन लें। पुलिस वाले किसी के दुश्मन नहीं होते। आजादी के बाद 37 हजार हमारे पुलिस कर्मियों ने शांति और सुरक्षा के शहादत दी है। ये आंकड़ा कम नहीं होता है।

पीएम मोदी ने कहा स्कूल बसों पर हमले हुए, ट्रेनों पर हमले हुए, मोटर साइकिलों, गाड़ियों, साइकिलों, छोटी-छोटी दुकानों को जलाया गया है, भारत के ईमानदार टैक्सपेयर के पैसे से बनी सरकारी संपत्ति को खाक कर दिया गया है। इसके बाद इनके इरादे कैसे हैं, ये देश अब जान चुका है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की संसद ने आपके उज्जवल भविष्य के लिए, दलित-पीड़ित और शोषित के भविष्य के लिए इस बिल को पास करने में मदद की है। आप खड़े होकर देश की संसद का सम्मान की कीजिए। मैं भी आपके साथ जुड़कर देश के सर्वोच्च सदन और उनके प्रतिनिधियों को प्रणाम करता हूं।

भ्रम और झूठ फैलाने वाले लोगों से पूछना चाहता हूं कि जब हमने दिल्ली की सैकड़ों कॉलिनियों को वैध करने का काम किया तो क्या पूछा था कि आपका धर्म क्या है? केंद्र सरकार के इस फैसले का लाभ सभी धर्म के लोगों को मिला।

पीएम मोदी ने कहा कि अगर जरा भी भगवान ने बुद्धि दी हो तो इस्तेमाल कीजिए। ये झूठ फैला रहे हैं कि मैं लोगों के अधिकार छीनने वाला हूं। ये झूठ चलने वाला नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि जाइए मेरे हर काम की पड़ताल कीजिए। अगर कहीं भी भेदभाद की बू आती है तो देश के सामने लाकर रख दीजिए। जो लोग सर्टिफिकेट के नाम पर मुस्लिमों को भ्रमित कर रहे हैं उनसे सावधान रहने की जरूरत है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे