लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने कभी भी 'मन की बात' का राजनीतिक लाभ के लिये इस्तेमाल नहीं किया: नड्डा

By भाषा | Updated: November 28, 2021 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी भी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं किया और इसके माध्यम से विभिन्न मुद्दों को जिस तरह से पेश किया वह न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि उत्साहजनक भी है।

पार्टी के एक बयान के अनुसार नड्डा ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य मई 2022 तक देश भर के हर बूथ पर लोगों के लिए 'मन की बात' सुनने के लिए कार्यक्रम आयोजित करना है।

भाजपा अध्यक्ष ने मोदी के इस महीने के रेडियो कार्यक्रम के एपिसोड को वसंत विहार जोन के मोती बाग में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों के साथ सुना।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख आदेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।

नड्डा ने कहा कि पिछले सात वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीतिक लाभ के लिए कभी भी 'मन की बात' का इस्तेमाल नहीं किया।

उन्होंने कहा, '''प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मन की बात (कार्यक्रम) में देश-विदेश की संस्कृति, रीति-रिवाजों, जीवन शैली, प्रदूषण, महिला सशक्तिकरण, खेल और अर्थशास्त्र के मुद्दों को जिस तरह से प्रस्तुत किया है वह न केवल प्रेरणादायक है बल्कि प्रोत्साहित भी करता है और हमें कुछ सिखाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है