लाइव न्यूज़ :

गुजरात दौरे से वक्त निकालकर माँ से मिलने पहुंचे पीएम मोदी, सिर्फ 30 मिनट ही रहे साथ

By भाषा | Updated: March 5, 2019 03:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ करीब 30 मिनट बिताए। अपनी मां से मुलाकात करने से पहले मोदी रायसेन के समीप प्रसिद्ध धोलेश्वर महादेव मंदिर गए और महाशिवरात्रि के अवसर पर वहां पूजा अर्चना की।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में एक सभा को संबोधित करने के बाद देर शाम रायसेन गांव में अपनी नब्बे वर्षीय मां हीरा बा से सोमवार(4 मार्च 2019) को मुलाकात की। हीरा बा मोदी प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ गांधीनगर के नजदीक स्थित गांव में रहती हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ करीब 30 मिनट बिताए। अपनी मां से मुलाकात करने से पहले मोदी रायसेन के समीप प्रसिद्ध धोलेश्वर महादेव मंदिर गए और महाशिवरात्रि के अवसर पर वहां पूजा अर्चना की। पीएम मोदी मंगलवार को राज्य में दो कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मोदी ने देश के लिए ‘एक राष्ट्र एक कार्ड’ का किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को देशभर में मेट्रो सेवाओं और टोल टैक्स समेत कई तरह के परिवहन शुल्क का भुगतान करने में सक्षम बनाने के लिए स्वदेश निर्मित नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) का सोमवार को शुभारंभ किया। 

अलग-अलग परिवहन सेवाओं में इस्तेमाल किए जाने वाले ‘एक राष्ट्र एक कार्ड’ कहे जा रहे इस कार्ड से धारक अपनी बस का किराया, टोल टैक्स, पार्किंग शुल्क, रिटेल खरीददारी कर सकेंगे और यहां तक कि पैसा भी निकाल सकेंगे।  प्रधानमंत्री ने यहां अहमदाबाद मेट्रो ट्रेन सेवा के पहले चरण का उद्घाटन करते हुए एनसीएमसी का भी शुभारंभ किया। 

मोदी ने कहा, ‘‘यह कार्ड रुपे कार्ड से चलता है और इससे आपकी यात्रा संबंधी सभी दिक्कतें खत्म हो जाएगी। कई बार हमारे पास मेट्रो, बस या ट्रेन या टोल और पार्किंग शुल्क देने के लिए नकद में भुगतान करने के लिए खुल्ले रुपये नहीं होते । इस मुद्दे से निपटने के लिए एक स्वचालित किराया संग्रह प्रणाली लायी गई।’’ उन्होंने कहा कि भारत इस प्रणाली को विदेशों से आयात करता रहा है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरातभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं