पीएम मोदी ने की समान नागरिक संहिता की वकालत, कहा- क्या परिवार के अलग-अलग सदस्यों पर अलग नियम लागू होते हैं

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 27, 2023 14:06 IST2023-06-27T14:05:01+5:302023-06-27T14:06:04+5:30

पीएम मोदी ने मंगलवार को भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर तीन तलाक इस्लाम का अविभाज्य सिद्धांत होता तो पाकिस्तान, इंडोनेशिया और बांग्लादेश में तीन तलाक क्यों नहीं होता।

PM Modi Modi pitches for Uniform Civil Code In Madhya Pradesh Bhopal | पीएम मोदी ने की समान नागरिक संहिता की वकालत, कहा- क्या परिवार के अलग-अलग सदस्यों पर अलग नियम लागू होते हैं

(फाइल फोटो)

Highlightsपीएम मोदी ने पूछा कि क्या परिवार के अलग-अलग सदस्यों के लिए अलग-अलग नियम लागू होते हैं।अमेरिका और मिस्र की अपनी छह दिवसीय यात्रा के समापन के बाद पीएम मोदी का यह पहला सार्वजनिक संबोधन है।विपक्ष ने सवाल उठाया कि पीएम मोदी ने मणिपुर के बजाय मध्य प्रदेश में आना क्यों चुना।

भोपाल: पीएम मोदी ने मंगलवार को भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर तीन तलाक इस्लाम का अविभाज्य सिद्धांत होता तो पाकिस्तान, इंडोनेशिया और बांग्लादेश में तीन तलाक क्यों नहीं होता। बता दें कि मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। समान नागरिक संहिता की वकालत करते हुए पीएम मोदी ने पूछा कि क्या परिवार के अलग-अलग सदस्यों के लिए अलग-अलग नियम लागू होते हैं।

भोपाल में पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा वातानुकूलित कमरों में बैठकर फरमान जारी करने वालों की पार्टी नहीं है, बल्कि भाजपा के लोग जमीनी स्तर पर अथक प्रयास कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी से पहले देश आता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बूथ स्तर पर टकराव, तू-तू-मैं-मैं की कोई जगह नहीं है। लोगों की सेवा करना बूथ स्तर की राजनीति का मंत्र होना चाहिए।" अमेरिका और मिस्र की अपनी छह दिवसीय यात्रा के समापन के बाद पीएम मोदी का यह पहला सार्वजनिक संबोधन है। सोमवार को वह भारत लौटे और मंगलवार को वह मध्य प्रदेश पहुंचे। विपक्ष ने सवाल उठाया कि पीएम मोदी ने मणिपुर के बजाय मध्य प्रदेश में आना क्यों चुना।

पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सभी जानकारी अपनी उंगलियों पर रखने का आग्रह किया, "जब आप किसी चीज़ को तुलना करके प्रस्तुत करते हैं, तो लोग उसे याद रखते हैं। उन्हें याद दिलाएं कि उज्ज्वला योजना से पहले गैस कनेक्शन के लिए उन्हें क्या करना पड़ता था। कुछ लोग केवल पार्टी के लिए, पार्टी के फायदे के लिए जीते हैं। वे ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि कट मनी से उन्हें हिस्सा मिलता है।"

अपनी बात को जारी रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, "उन्हें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती क्योंकि उन्होंने तुष्टिकरण का रास्ता चुन लिया है।' इनकी राजनीति तब तक फलती-फूलती है जब तक गरीब गरीब रहता है। तुष्टीकरण का रास्ता कुछ समय तक तो काम करता है लेकिन फिर इससे समाज में विभाजन पैदा होता है।"

Web Title: PM Modi Modi pitches for Uniform Civil Code In Madhya Pradesh Bhopal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे