लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसदों से नाश्ते पर मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कहा- उन्हें अधिक से अधिक समाज सेवा करनी चाहिए

By भाषा | Updated: July 17, 2019 19:49 IST

भाजपा नेता ने कहा कि इन बैठकों का आयोजन इसलिए किया गया है ताकि दोनों सदनों के भाजपा सांसदों को प्रधानमंत्री से सीधे बातचीत करने का अवसर मिल सके, मोदी उनका मार्गदर्शन कर सकें और संसद संबंधी मामलों समेत विभिन्न मामलों पर चर्चा की जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी ने बुधवार को अपने आधिकारिक आवास पर 47 से 56 वर्ष के आयुवर्ग के भाजपा सांसदों से नाश्ते पर मुलाकात की।सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री 56 वर्ष से अधिक आयु के अपनी पार्टी के सांसदों से बृहस्पतिवार को मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने आधिकारिक आवास पर 47 से 56 वर्ष के आयुवर्ग के भाजपा सांसदों से नाश्ते पर मुलाकात की।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री 56 वर्ष से अधिक आयु के अपनी पार्टी के सांसदों से बृहस्पतिवार को मुलाकात करेंगे। मोदी भाजपा सांसदों के विभिन्न वर्गों के साथ बैठकें कर रहे हैं। इस श्रृंखला में बुधवार को उन्होंने छठी बैठक की। सांसदों को सात समूहों में विभाजित किया गया है।

मोदी पहले ही ओबीसी, एससी एवं एसटी वर्गों, युवा और एक बार मंत्री रह चुके सांसदों से मुलाकात कर चुके हैं। एक भाजपा नेता ने कहा कि इन बैठकों का आयोजन इसलिए किया गया है ताकि दोनों सदनों के भाजपा सांसदों को प्रधानमंत्री से सीधे बातचीत करने का अवसर मिल सके, मोदी उनका मार्गदर्शन कर सकें और संसद संबंधी मामलों समेत विभिन्न मामलों पर चर्चा की जा सके।

मोदी ने हाल में युवा सांसदों के साथ बैठक में कहा था कि उन्हें अधिक से अधिक समाज सेवा करनी चाहिए क्योंकि लोग विशुद्ध राजनीति के बजाए इसकी अधिक सराहना करते हैं। गृह मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ही ऐसे केंद्रीय मंत्री हैं जो इन बैठकों का हिस्सा हैं।

इन बैठकों में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा भी शामिल हो रहे हैं। मोदी ने 16वीं लोकसभा में संसद के हर सत्र में सभी पार्टियों के सांसदों से मुलाकात की थी लेकिन इस बार, उन्हें उनके राज्यों के आधार पर विभाजित किया गया है। मोदी ने इन बैठकों में सरकार के एजेंडे के बारे में बात की थी।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया