लाइव न्यूज़ :

ब्राजील में पीएम मोदी ने पुतिन से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

By भाषा | Updated: November 14, 2019 00:31 IST

भारत और रूस ने सितंबर में रक्षा, वायु और समुद्री संपर्क, ऊर्जा, प्राकृतिक गैस, पेट्रोलियम और व्यापार जैसे क्षेत्रों में 15 समझौतों या सहमतिपत्रों पर हस्ताक्षर किए थे। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के इस क्षेत्र को विकसित करने के प्रयासों में सहयोग देने की प्रतिबद्धता जतायी थी। पांच सितंबर को मोदी ने कहा था कि भारत और रूस की दोस्ती राजधानी शहरों में सरकारी बातचीत तक ही सीमित नहीं है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात की तथा दोनों नेताओं ने बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। मोदी 11 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए यहां आये हैं। मोदी ने इस मौके पर पुतिन से मुलाकात की। यह शिखर सम्मेलन आतंकवाद निरोधक सहयोग के लिए तंत्र बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा और दुनिया की पांच प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करेगा।

ब्रिक्स विश्व की पांच उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। मोदी ने इस बैठक के दौरान कहा कि ‘‘लगातार बैठकों ने हमारे संबंधों को मजबूत किया है।’’ दोनों नेताओं की यह बैठक रूस के सुदूर पूर्व व्लादिवोस्तोक शहर में पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) के मौके पर व्यापक बातचीत के दो महीने बाद हुई। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की थी।

पांच सितंबर को मोदी ने कहा था कि भारत और रूस की दोस्ती राजधानी शहरों में सरकारी बातचीत तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसका दायरा लोगों और करीबी व्यापारिक संबंधों तक भी फैला हुआ है। भारत ने रूस के संसाधन संपन्न सुदूर पूर्व के लिए ‘‘अभूतपूर्व रूप से’’ एक अरब अमेरिकी डालर के रिण सुविधा की घोषणा की थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के इस क्षेत्र को विकसित करने के प्रयासों में सहयोग देने की प्रतिबद्धता जतायी थी। भारत और रूस ने सितंबर में रक्षा, वायु और समुद्री संपर्क, ऊर्जा, प्राकृतिक गैस, पेट्रोलियम और व्यापार जैसे क्षेत्रों में 15 समझौतों या सहमतिपत्रों पर हस्ताक्षर किए थे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीव्लादिमीर पुतिनरूसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह