लाइव न्यूज़ :

अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर जा सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी

By भाषा | Updated: December 27, 2021 20:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने के पहले सप्ताह में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा कर सकते हैं, जो 2022 में उनका पहला विदेश दौरा होगा। इस बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने सोमवार को बताया।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष छह जनवरी के आसपास यात्रा कार्यक्रम निर्धारित करने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक तारीख तय नहीं की गयी हैं।

प्रधानमंत्री की रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण खाड़ी देश की प्रस्तावित यात्रा ऐसे समय में हो सकती है, जब दोनों देश अपने कूटनीतिक संबंधों के 50 साल पूरे कर रहे हैं। मोदी इस दौरान दुबई एक्सपो का दौरा भी कर सकते हैं।

भारत और संयुक्त अरब अमीरात आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए व्यापक मुक्त व्यापार समझौते के लिहाज से बातचीत कर रहे हैं और इस यात्रा में उक्त विषय पर आगे बढ़ने की संभावना है।

भारत और संयुक्त अरब अमीरात हाल में चार देशों के एक नये समूह में शामिल हुए जो व्यापार और निवेश से संबंधित विषयों पर ध्यान केंद्रित कर सकता है। समूह के अन्य दो सदस्यों में अमेरिका और इजराइल हैं।

दोनों देशों के संबंधों में 2015 में मोदी की यूएई यात्रा के बाद काफी प्रगति देखी गयी और इसे साझेदारी में नये दौर की शुरुआत के रूप में देखा गया।

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान ने 2016 में भारत की यात्रा की थी। वह जनवरी 2017 में गणतंत्र दिवस समारोहों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए दोबारा भारत आये थे।

प्रधानमंत्री मोदी दुबई में आयोजित छठी ‘वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट’ में भाग लेने के लिए फरवरी 2018 में पुन: यूएई गये थे। वह अगस्त 2019 में एक बार फिर यूएई गये, जहां उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ जायेद’ से सम्मानित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित