पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत नेताओं ने शिवराज पाटिल के निधन पर जताया दुख, प्रियंका गांधी ने कहा- 'उनका जाना कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 12, 2025 11:50 IST2025-12-12T11:49:52+5:302025-12-12T11:50:07+5:30

Shivraj Patil Demise: शिवराज पाटिल ने लातूर लोकसभा सीट से सात बार जीत हासिल की और 1991 से 1996 तक लोकसभा के 10वें स्पीकर बने।

PM Modi Mallikarjun Kharge Rahul Priyanka Gandhi condole Shivraj Patil death calls it an irreparable loss for Congress | पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत नेताओं ने शिवराज पाटिल के निधन पर जताया दुख, प्रियंका गांधी ने कहा- 'उनका जाना कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति'

पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत नेताओं ने शिवराज पाटिल के निधन पर जताया दुख, प्रियंका गांधी ने कहा- 'उनका जाना कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति'

Shivraj Patil Demise: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर शुक्रवार को दुख जताया और इसे कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया। खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और अनुभवी कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के निधन पर गहरा दुख हुआ। वह एक सम्मानित वरिष्ठ सहकर्मी थे जिनके साथ मेरा घनिष्ठ संबंध था।’’

उन्होंने कहा कि एक प्रतिष्ठित राजनेता पाटिल ने प्रमुख संवैधानिक और संसदीय जिम्मेदारियों को संभालते हुए और भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान देकर विशिष्टता के साथ देश की सेवा की। खरगे ने कहा कि उनका निधन कांग्रेस पार्टी और उन सभी लोगों के लिए एक गहरी क्षति है जो सार्वजनिक सेवा के प्रति उनकी ईमानदारी, संयम और प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते थे।

खरगे ने यह भी कहा, ‘‘उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। इस कठिन घड़ी में उन्हें शक्ति मिले और दिवंगत आत्मा को शांति मिले।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र में उनके गृह नगर लातूर में निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने बताया कि पाटिल कुछ समय से बीमार थे और उन्होंने अपने आवास ‘देवघर’ पर ही अंतिम सांस ली। वह 90 वर्ष के थे।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है और पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण, राष्ट्र के लिए उनके योगदान हमेशा याद किए जाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पूरे पाटिल परिवार, उनके शुभचिंतकों और समर्थकों के साथ हैं।’’ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी पाटिल के निधन पर दुख जताया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिजनों एवं शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’’

प्रियंका गांधी ने कहा कि पाटिल ने रक्षा मंत्रालय समेत कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली और दशकों तक जनता की सेवा की तथा उनका जाना कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। 

प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया पर पाटिल के साथ फोटो शेयर करते हुए पोस्ट किया। पीएम ने शिवराज पाटिल के निधन पर शोक जताया। 

Web Title: PM Modi Mallikarjun Kharge Rahul Priyanka Gandhi condole Shivraj Patil death calls it an irreparable loss for Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे