लाइव न्यूज़ :

73वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने रचा इतिहास, लाल किले से दिया अभी तक का सबसे लंबा भाषण

By भाषा | Updated: August 15, 2019 11:14 IST

73rd Independence Day speech: 73वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह सात बज कर 33 मिनट पर अपना संबोधन आरंभ किया और करीब नौ बज कर आठ मिनट पर उनका भाषण पूरा हुआ। मोदी ने पिछले साल यानी वर्ष 2018 में लालकिले की प्राचीर से 82 मिनट का भाषण दिया था

Open in App
ठळक मुद्दे मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में 15 अगस्त 2014 को लाल किले की प्राचीर से पहली बार देश की जनता को संबोधित किया था।साल 2015 में उनका संबोधन 86 मिनट तक चला था और 2016 में उनका भाषण डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चला था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से करीब 95 मिनट का भाषण दिया जो 15 अगस्त को दिया गया उनका अब तक का सबसे बड़ा संबोधन रहा।

प्रधानमंत्री ने गुरुवार को लाल किले पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने सुबह सात बज कर 33 मिनट पर अपना संबोधन आरंभ किया और करीब नौ बज कर आठ मिनट पर उनका भाषण पूरा हुआ।

मोदी ने पिछले साल यानी वर्ष 2018 में लालकिले की प्राचीर से 82 मिनट का भाषण दिया था जो 15 अगस्त को दिया गया उनका तीसरा सबसे बड़ा संबोधन रहा। वर्ष 2017 में स्वतंत्रता दिवस पर उनका भाषण 54 मिनट का था।

पीएम के रूप में मोदी  ने 2014 में दिया था पहला भाषण

मोदी नेप्रधानमंत्री के रूप में 15 अगस्त 2014 को लाल किले की प्राचीर से पहली बार देश की जनता को संबोधित किया था। उस समय उन्होंने 65 मिनट का भाषण दिया था। इसके बाद साल 2015 में उनका संबोधन 86 मिनट तक चला था और 2016 में उनका भाषण डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चला था।

2016 में उन्होंने 94 मिनट का भाषण दिया था। लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित कर रहे मोदी ने‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ’ का पद सृजित करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने, देश की अर्थव्यवस्था में सुधार, तीन तलाक विरोधी कानून, आतंकवाद और कई अन्य मुद्दों के बारे में अपनी बात रखी। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया