लाइव न्यूज़ :

PM Modi Vellore Lok Sabha Seat: ...'मैं क्षमा मांगता हूं', पीएम ने तमिलनाडु की चुनावी सभा में क्यों मांगी माफी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 10, 2024 11:21 IST

PM Modi Vellore Lok Sabha Seat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को तमिलनाडु के वेल्लोरे में थे। यहां पीएम ने चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत में सबसे पहले यहां के लोगों से माफी मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी तमिलनाडु के वेल्लोरे में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थेपीएम ने कहा कि तमिलनाडु नया इतिहास रचने जा रही है पीएम को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे

PM Modi  Vellore Lok Sabha Seat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को तमिलनाडु के वेल्लोरे में थे। यहां पीएम ने चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत में सबसे पहले यहां के लोगों से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मैं क्षमा मांगता हूं मैं तमिल मैं बोल नहीं पाता हूं। दिल्ली में बैठे लोगों को पता नहीं है कि तमिलनाडु की जनता नया इतिहास बनाने जा रही है। बीजेपी-एनडीए को तमिलनाडु में अपार जन समर्थन मिल रहा है। पूरा तमिलनाडु कह रहा एक बार फिर मोदी सरकार। पीएम ने कहा कि 2014 से पहले भारत को कैसी नजर से देखा जाता था। भारत के बारे में कहा जाता था। भारत की आर्थिक रूप से टूट जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 14 अप्रैल को हमारा नववर्ष आरंभ हो रहा है। मैं आप सब को नववर्ष की अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं और मुझे पक्का विश्वास है कि आने वाला वर्ष तमिलनाडु के विकास की यात्रा को और मजबूत बनाएगा और ये चुनाव, उसमें आपका उत्साह उमंग, नई ताकत भर देगा।पीएम मोदी ने कहा कि हमें मिलकर 'विकसित तमिलनाडु' और 'विकसित भारत' बनाना होगा। पिछले 10 वर्षों में एनडीए की केंद्र सरकार ने विकसित भारत की नींव तैयार की है। 2014 से पहले, भारत घोटालों के लिए प्रसिद्ध था, और उसकी अर्थव्यवस्था एक जर्जर स्थिति के अलावा कुछ नहीं थी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि डीएमके तमिलनाडु को पुरानी सोच, पुरानी राजनीति में फंसाए रखना चाहती है, पूरी डीएमके एक परिवार की कंपनी बन गई है। डीएमके की पारिवारिक राजनीति के कारण, तमिलनाडु के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल रहा है। डीएमके से चुनाव लड़ने और डीएमके में आगे बढ़ने के तीन मुख्य मानदंड हैं- पारिवारिक राजनीति, भ्रष्टाचार और तमिल विरोधी संस्कृति। ये पार्टी देश के लोगों को भाषा के नाम पर लड़ाती है, धर्म और जाति के नाम पर लड़ाती है।

टॅग्स :Tamil Naduलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीNarendra ModiBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले