लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन-शहरी और अटल मिशन के दूसरे चरण की शुरुआत की

By भाषा | Updated: October 1, 2021 14:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्वच्छ भारत मिशन-शहरी’ और कायाकल्प एवं शहरी सुधार के लिए ‘अटल मिशन’ के दूसरे चरण की शुक्रवार को शुरुआत की।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन 2.0 और अटल मिशन 2.0 की शुरुआत करने के बाद एक भाषण में कहा कि ये अभियान बीआर आंबेडकर के सपने पूरे करने की दिशा में एक और कदम है।

यहां आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने प्रमुख मिशन की शुरुआत की।

मोदी ने कहा, ‘‘ यह हमारा सौभाग्य है कि आज का कार्यक्रम बीआर आंबेडकर सेंटर में आयोजित किया गया। बाबासाहेब का मानना था कि शहरी विकास असमानता को दूर करने में महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा कि कई लोग बेहतर जीवन के लिए गांव से शहर आते हैं। उन्हें रोजगार तो मिल जाता है लेकिन उनका जीवन स्तर गांव से भी खराब हो जाता है। यह दोहरी मार की तरह है क्योंकि वे घर से दूर हैं, और ऐसी स्थिति में रहते हैं। बाबासाहेब ने इस स्थिति को बदलने को लेकर काफी जोर दिया।

मोदी ने कहा कि युवा पीढ़ी ने स्वच्छता अभियान को बेहतर बनाने के लिए काम किया। उन्होंने कहा, ‘‘ टॉफी की पन्नी अब जमीन पर नहीं फेंकी जाती, बल्कि उसे जेब में रखा जाता है। छोटे बच्चे अब बड़ों से कूड़ा ना फैलाने को कहते हैं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ हमें ये याद रखना है कि स्वच्छता, एक दिन का, एक पखवाड़े का, एक साल का या कुछ लोगों का ही काम नहीं है। स्वच्छता हर किसी का, हर दिन, हर पखवाड़े, हर साल, पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाला महाअभियान है। स्वच्छता जीवनशैली है, स्वच्छता जीवन मंत्र है।’’

उन्होंने कहा कि भारत हर दिन लगभग एक लाख टन कचरे का प्रसंस्करण कर रहा है, शहरों में कचरे के पहाड़ों को संसाधित किया जाएगा और दोनों अभियानों के नए चरणों के तहत इसे पूरी तरह से हटा दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि स्वच्छ भारत मिशन और अटल मिशन भारत में तेजी से शहरीकरण की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ने का संकेत देने के साथ-साथ सतत विकास लक्ष्य 2030 की उपलब्धि में योगदान करने में भी मददगार होंगे।

स्वच्छ भारत मिशन सभी शहरों को 'कचरा मुक्त' बनाने और अटल मिशन के अंतर्गत आने वाले शहरों के अलावा अन्य सभी शहरों में धूसर और काले पानी के प्रबंधन को सुनिश्चित करने, सभी शहरी स्थानीय निकायों को शौच से मुक्त और एक लाख से कम जनसंख्‍या वाले को शौच से मुक्त करने की परिकल्पना करता है, जिससे शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित स्वच्छता के लक्ष्‍य को पूरा किया जा सके।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, अटल मिशन के दूसरे चरण का लक्ष्य लगभग 2.64 करोड़ सीवर कनेक्शन प्रदान करके लगभग 2.68 करोड़ नल कनेक्शन और 500 अमृत शहरों में ‘सीवरेज’ और ‘सेप्टेज’ का शत-प्रतिशत कवरेज करते हुए लगभग 4,700 शहरी स्थानीय निकायों में सभी घरों में पेयजल की आपूर्ति का शत-प्रतिशत कवरेज प्रदान करना है। मुताबिक इससे शहरी क्षेत्रों में 10.5 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ होगा।

इस अवसर पर आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के शहरी विकास मंत्री भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह