लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने शुरू किया ‘मैं भी चौकीदार’ कैंपेन, वीडियो शेयर कर समर्थकों से की ये अपील

By भाषा | Updated: March 16, 2019 11:10 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल लड़ाकू विमान समझौते में कथित अनियमितताओं को लेकर मोदी पर बार-बार निशाना साधकर कहते रहे हैं, ‘‘चौकीदार चोर है।’’

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने समर्थकों से अपील की कि वे ‘मैं भी चौकीदार’ का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई में अकेले नहीं हैं। पीएम मोदी ने तीन मिनट 45 सेकेंड का एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में पीएम मोदी की उपलब्धियों को गाने के जरिए प्रस्तुत किया गया है और लोगों से उनके साथ जुड़ने की अपील की गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आपका चौकीदार मजबूती से खड़ा है और देश की सेवा कर रहा है, लेकिन मैं अकेला नहीं हूं। भ्रष्टाचार, गंदगी, सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है। भारत के विकास के लिए कड़ी मेहनत करने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है। आज हर भारतीय कह रहा है ‘मैं भी चौकीदार’।’

मोदी अकसर स्वयं को ऐसा ‘‘चौकीदार’’ बताते आए हैं जो भ्रष्टाचार को अनुमति नहीं देगा और न ही स्वयं भ्रष्टाचार करेगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल लड़ाकू विमान समझौते में कथित अनियमितताओं को लेकर मोदी पर बार-बार निशाना साधकर कहते रहे हैं, ‘‘चौकीदार चोर है।’’

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया