लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं मंत्रियों संग बैठक

By भाषा | Updated: June 11, 2021 19:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्रिमंडल के अपने सहयोगियों के साथ विभिन्न समूहों में बैठकें कर पिछले दो साल में उनके द्वारा किए गए कामकाज का लेखा जोखा ले रहे हैं। यह जानकारी शुक्रवार को आधिकारिक सूत्रों ने दी।

सूत्रों के मुताबिक अब तक 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर तीन ऐसी बैठकें हो चुकी हैं। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा भी इन बैठकों में शामिल हुए। तीनों बैठकें पांच घंटे से अधिक समय तक चलीं।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान प्रधानमंत्री के समक्ष एक प्रस्तुति भी दी गई। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान मामलों में कमी आने के बाद यह बैठक बुलाई गई थी।

सूत्रों ने बताया कि अभी तक कृषि, ग्रामीण विकास, पशुपालन और मत्स्य, जनजातीय मामलों, शहरी विकास, संस्कृति, सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन, नागरिक उड्डयन, रेलवे, खाद्य और उपभोक्ता मामले, जल शक्ति, पेट्रोलियम, इस्पात और पर्यावरण मंत्रालयों के मंत्रियों ओर राज्यमंत्रियों को बैठकों के लिए बुलाया गया था। सूत्रों ने बताया कि इस प्रकार की बैठकें अभी अगले कुछ और दिनों तक चलेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन