लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी भारत के लिए भगवान का वरदान, शिवराज सिंह ने जन्मदिन की दी बधाई, कहा- पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया

By अनिल शर्मा | Updated: September 17, 2022 08:12 IST

पीएम मोदी अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश में ही होंगे। यहां नामीबिया से लाए जा रहे चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में शनिवार सुबह छोड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पीएम मोदी को उनके 72वें जन्मदिन पर बधाई दी है।शिवराज सिंह ने कहा, पहले के PM शीघ्र फैसला नहीं करते थे लेकिन अब के PM फैसला तत्काल लेते हैं।पीएम मोदी अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश में ही होंगे।

भोपालः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 72वें जन्मदिन पर हर कोई बधाई और शुभकामनाएं दे रहा है। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पीएम को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया है। 

शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी को देश के लिए वरदान बताया और कहा कि वे बड़े फैसले लेते हैं। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री... भारत के लिए भगवान का वरदान है, यह मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि जन्म लेने के बाद से ही उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। PM बड़े फैसले लेते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, पहले के PM समस्याओं को ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स में भेजते थे, पहले के PM शीघ्र फैसला नहीं करते थे लेकिन PM के पास हम जाते हैं तो फैसला तत्काल होता है। बकौल शिवराज- आज जिस तेजी से देश आगे बढ़ रहा है, हमारे देश की प्रतिष्ठा इतनी है कि हम उसे गिनाए तो वह कम पड़ जाए।

गौरतलब है कि पीएम मोदी अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश में ही होंगे। यहां नामीबिया से लाए जा रहे चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में शनिवार सुबह छोड़ेंगे। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली से सुबह करीब 9.20 बजे ग्वालियर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और करीब 165 किलोमीटर दूर श्योपुर जिले के कुनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) के लिए रवाना होंगे जहां वह सुबह लगभग 10.45 बजे चीतों को विशेष बाड़ों में छोडेंगे। आपको बता दें कि 17 सितंबर शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन भी है।

पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के शिल्पी, 'अंत्योदय' हेतु राष्ट्र आराधना में सतत रत, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम माँ भारती के परम उपासक आदरणीय प्रधानमंत्री जी को दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन