लाइव न्यूज़ :

यहां PM मोदी को लोग मानते हैं विकास का देवता, मूर्ति बनवाकर मंदिर बनाने की तैयारी में जुटे

By एस पी सिन्हा | Updated: October 17, 2018 18:55 IST

कटिहार जिले के आजमनगर प्रखण्ड में तमाम सुविधाओं की कमी से जूझते सिंघारोल गांव के लोगों ने पीएम को भगवान का दर्जा दिया है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विपक्ष चाहे जितनी भी आलोचना करे, लेकिन उनके चाहने वालों की संख्या कम होने का नाम हीं नही ले रही है। अब तो उनके चाहने वाले शहरों से दूर गांव-कस्बों तक दिखाई देने लगे हैं। इसकी बानगी बिहार के कटिहार जिला मुख्यालय से आजमनगर प्रखण्ड के सुदूर गांव सिंघारोल में भी देखने को मिल रही है, जहां रहने वाले लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लोग विकास का देवता मानते हैं।

कटिहार जिले के आजमनगर प्रखण्ड में तमाम सुविधाओं की कमी से जूझते सिंघारोल गांव के लोगों ने पीएम को भगवान का दर्जा दिया है। बताया जाता है कि सिंघारोल को अब तक विकास के नाम पर बहुत कुछ नहीं मिला, लेकिन बिजली के साथ साथ विकास की अन्य योजनाओं ने गांव में दस्तक दिया तो इस दस्तक से ही लोग बेहद खुश और उत्साहित हैं। 

उत्साह ऐसा कि गांव के लोगों ने पीएम नरेन्द्र मोदी की मूर्ति बनवाई और अब इसे स्थापित करने के लिए मंदिर बनाने की तैयारी चल रही है। इतना ही नहीं मोदी भक्तों ने गांव के एक चौक का नाम भी अब मोदी चौक रख दिया है और बिना किसी राजनितिक प्रतिनिधि की मदद से पीएम की मूर्ति बनाकर स्थाई रूप से मंदिर निर्माण लिए तैयारी शुरू कर दी है। 

फिलहाल, आपसी विचारों के आधार पर गांव के ही बजरंग बलि के मन्दिर में पीएम मोदी की प्रतिमा रखी गई है। गांव के लोग भी मानते हैं कि पीएम का मैजिक लगातार जारी है और वो हमारे लिए किसी भी तौर पर भगवान से कम नहीं। वैसे अभिनेता और खिलाड़ियों को भगवान का दर्जा देना इस देश की परंपरा रही है। मगर, पीएम को भगवान का दर्जा देकर बिहार के इस गांव के लोगों ने एक नई परंपरा की शुरूआत की है। जिसकी चर्चा अब सर्वत्र होने लगी है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया