लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस पर सीधे जानकारी लेने के लिए प्रतिदिन 200 से अधिक व्यक्तियों से संवाद करते हैं पीएम मोदी

By भाषा | Updated: March 29, 2020 17:11 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई पर सीधी प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए रोजाना 200 से अधिक लोगों के साथ संवाद करते हैं। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार को दी।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई पर सीधी प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए रोजाना 200 से अधिक लोगों के साथ संवाद करते हैं। मोदी ऐसा ‘‘उन्हें प्रोत्साहित करने और देश एवं समाज के प्रति उनकी सेवा के लिए आभार जताने के लिए करते हैं।

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीकोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई पर सीधी प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए रोजाना 200 से अधिक लोगों के साथ संवाद करते हैं। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार को दी। पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस तरह के संवाद में राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों को किये जाने वाले फोन कॉल शामिल हैं। पीएमओ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मोदी देश के विभिन्न हिस्सों में डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य कर्मचारियों और स्वच्छता कर्मचारियों से भी फोन के माध्यम से संपर्क करते हैं। मोदी ऐसा ‘‘उन्हें प्रोत्साहित करने और देश एवं समाज के प्रति उनकी सेवा के लिए आभार जताने के लिए करते हैं।’’ इसमें कहा गया कि मोदी कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के प्रयास के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के साथ बातचीत भी करते हैं। प्रधानमंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों और इसके प्रभाव से उबर चुके कुछ लोगों तक टेलीफोन के माध्यम से भी पहुंच बनाते हैं ताकि इस संबंध में प्रगति पर अद्यतन जानकारी ले सकें। मोदी ने जनवरी के बाद से कोविड-19 से लड़ने के तरीके और साधनों का पता लगाने लिए जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों और अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें और चर्चाएं की हैं। पीएमओ के बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी दैनिक आधार पर बैठकें करते हैं, जिसमें कैबिनेट सचिव और प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव द्वारा उन्हें नवीनतम जानकारी दी जाती है। उसने कहा कि इसके अलावा सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में प्रधानमंत्री को मंत्रियों के समूह द्वारा भी अद्यतन किया जाता है। भाषा अमित नरेश नरेश

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं