कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कार्यकर्ताओं के नाम पीएम मोदी का संबोधन, कहा- हर मतदान केंद्र पर आपका प्रयास भाजपा को रिकॉर्ड अंतर से जीत दिलाएगा

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 27, 2023 10:31 IST2023-04-27T10:17:10+5:302023-04-27T10:31:59+5:30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव के लिए तैयार कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन संबोधित किया।

PM Modi interacts with Karnataka BJP workers before Karnataka Assembly Election | कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कार्यकर्ताओं के नाम पीएम मोदी का संबोधन, कहा- हर मतदान केंद्र पर आपका प्रयास भाजपा को रिकॉर्ड अंतर से जीत दिलाएगा

(फोटो क्रेडिट- ANI)

Highlightsपीएम मोदी ने कहा कि मैं राज्य के लोगों का आशीर्वाद लेने के लिए कुछ दिनों में कर्नाटक का दौरा करूंगा।पीएम मोदी ने ये भी कहा कि राज्य में प्रचार करने वाले भाजपा नेताओं ने कहा है कि उन्हें वहां के लोगों का भरपूर स्नेह मिला।उन्होंने ये भी कहा कि कर्नाटक के लोगों को भाजपा की प्रदेश इकाई पर बहुत भरोसा है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव के लिए तैयार कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "मैं राज्य के लोगों का आशीर्वाद लेने के लिए कुछ दिनों में कर्नाटक का दौरा करूंगा। राज्य में प्रचार करने वाले भाजपा नेताओं ने कहा है कि उन्हें वहां के लोगों का भरपूर स्नेह मिला। यह भाजपा के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी कार्याकर्ताओं से कहा कि हर मतदान केंद्र पर आपका प्रयास कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड अंतर से जीत दिलाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि कर्नाटक के लोगों को भाजपा की प्रदेश इकाई पर बहुत भरोसा है। गौरतलब है कि 224 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए कुल 2,613 प्रत्याशी मैदान में हैं। राज्य में 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी।

कर्नाटक के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि भाजपा और अन्य पार्टियों में सबसे बड़ा फर्क अप्रोच का है। हमारे विरोधियों का एजेंडा है सत्ता हथियाना। हमारा एजेंडा है आने वाले 25 सालों में देश को विकसित बनाना, गरीबी से मुक्त करना और नौजवानों के सामर्थ्य को सबसे आगे बढ़ाना।

उन्होंने कहा, "अन्य दलों का ध्यान सत्ता हथियाने पर है, जबकि भाजपा का ध्यान अगले 25 वर्षों में भारत को विकसित देश बनाने पर है। कर्नाटक में स्थिर और पूर्ण बहुमत वाली सरकार के नाम पर वोट मांगें, लोगों को राजनीतिक अस्थिरता से होने वाली समस्याओं के बारे में समझाएं। भाजपा को जब भी लोगों की सेवा करने का मौका मिलता है, विकास की गति और व्यापकता बढ़ जाती है। 'डबल इंजन' सरकार से विकास को गति मिलती है।"

Web Title: PM Modi interacts with Karnataka BJP workers before Karnataka Assembly Election

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे