लाइव न्यूज़ :

मुंबईः PM MODI ने देश के पहले कंटेनर टर्मिनल का किया उद्घाटन और नए एयरपोर्ट की रखी आधारशिला 

By IANS | Updated: February 18, 2018 21:44 IST

देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा दूसरा अंतर्राष्ट्रीय उड्डयन केंद्र होगा।

Open in App

रायगढ़ (महाराष्ट्र), 18 फरवरीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 16,000 करोड़ रुपये के नवी मुंबई इंटरनेशनल हवाईअड्डे की आधारशिला रखी और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट पर देश के पहले कंटेनर टर्मिनल का उद्घाटन किया। यह टर्मिनल 4,719 करोड़ रुपये की लागत से बना है। इस दौरान महाराष्ट्र के राज्यपाल सीवी राव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अशोक गजपति राजू व रामदास अठावले व राज्य मंत्रियों की मौजूदगी में इलेक्ट्रॉनिक रूप से उद्घाटन किया।

देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा दूसरा अंतर्राष्ट्रीय उड्डयन केंद्र होगा। वर्तमान में छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से सेवाएं दी जाती हैं, जो अपनी क्षमता की अधिकतम स्थिति पर काम कर है।

नए हवाईअड्डे का निर्माण जीवीके पॉवर व इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (जीवीकेपीआईएल) द्वारा सिटी व इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सीआईडीसीओ) के साथ 8 जनवरी को हस्ताक्षर किए गए समझौते के अनुसार किया जाएगा। सीआईडीसीओ महाराष्ट्र की नोडल ऑथारिटी है जो महाराष्ट्र के परियोजना के क्रियान्वयन को देखती है।

इस समझौते के तहत नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईएएल) का गठन किया गया है, जिसमें जीवीकेपीआईएल की आनुषांगिक मुंबई इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के पास 74 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि बाकी की सीआईडीसीओ के पास है।

महाराष्ट्र के इस जिले में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट के चौथे कंटेनर टर्मिनल (एफसीटी) के प्रथम चरण को रिकॉर्ड समय में 4,719 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया है।

पीएम मोदी ने अक्टूबर 2015 में इस टर्मिनल की आधारशिला रखी थी, जिससे जेएनपीटी के वर्तमान कंटेनर को संभालने की क्षमता दोगुनी हो जाएगी। एफसीटी पहले चरण में हर साल 24 लाख कंटेनर की क्षमता जोड़ेगा और दूसरे चरण के 2022 में पूरा होने पर क्षमता चार गुनी होकर 100 लाख कंटेनर प्रति साल हो जाएगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदेवेंद्र फडनवीसमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी