लाइव न्यूज़ :

PM Modi In Udhampur: 'जम्मू-कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा मिलेगा', उधमपुर में बोले पीएम मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 12, 2024 11:44 IST

PM Modi In Udhampur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उधमपुर दौरे पर थे। यहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल के अंदर-अंदर जम्मू-कश्मीर पूरी तरह से बदल चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देसड़क, बिजली, पानी, यात्रा-प्रवाह वो तो है, सबसे बड़ी बात है कि जम्मू-कश्मीर का मन बदला हैमुझे तो नए जम्मू-कश्मीर की नई और शानदार तस्वीर बनाने के लिए जुट जाना है वो समय दूर नहीं जब जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा के चुनाव होंगे

PM Modi In Udhampur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उधमपुर दौरे पर थे। यहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल के अंदर-अंदर जम्मू-कश्मीर पूरी तरह से बदल चुका है। सड़क, बिजली, पानी, यात्रा-प्रवाह वो तो है, सबसे बड़ी बात है कि जम्मू-कश्मीर का मन बदला है।  लोग कहेंगे मोदी जी, इतना कर लिया। आप चिंता मत कीजिए हम आपके साथ हैं। मेरे जम्मू-कश्मीर के बहनों और भाइयों, आपने पहले इतने बुरे दिन देखे हैं कि आपको ये सब विकास की तरह बहुत बड़ा लग रहा है।

लेकिन ये जो मोदी है ना, ये बहुत दूर की सोचता है। अब तक जो हुआ है वो तो ट्रेलर है, ट्रेलर। मुझे तो नए जम्मू-कश्मीर की नई और शानदार तस्वीर बनाने के लिए जुट जाना है। वो समय दूर नहीं जब जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा के चुनाव होंगे। जम्मू-कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा मिलेगा। पीएम ने कहा कि ये कहते थे कि 370 हटी तो आग लग जाएगी, जम्मू कश्मीर हमें छोड़कर चला जाएगा।

लेकिन जम्मू कश्मीर के नौजवानों ने इनको आईना दिखा दिया। अब देखिए, जब उनकी यहां नहीं चली, जम्मू कश्मीर के लोग उनकी असलियत जान गए, तो ये लोग अब जम्मू कश्मीर के बाहर देश के लोगों के बीच भ्रम फैलाने का खेल, खेल रहे हैं। ये कहते हैं कि 370 के हटने से देश को कोई लाभ नहीं हुआ। अब यहां स्कूल नहीं जलाए जाते, बल्कि स्कूल सजाए जाते हैं।

पीएम ने कहा कि अब यहां एम्स बन रहे हैं, आईआईटी बन रहे हैं, आईआईएम बन रहे हैं। अब आधुनिक टनल, आधुनिक चौड़ी सड़कें, शानदार रेल का सफर जम्मू कश्मीर की तकदीर बन रहे हैं। पीएम ने कहा कि ये चुनाव सिर्फ सांसद चुनने का नहीं है, बल्कि ये चुनाव देश में एक मजबूत सरकार बनाने का चुनाव है

और सरकार जब मजबूत होती है, तो जमीन पर चुनौतियों के बीच भी, चुनौतियों को चुनौती देते हुए काम करके दिखाती है। दशकों बाद ये पहला चुनाव है, जब आतंकवाद, अलगाववाद, पत्थरबाजी, बंद, हड़ताल, सीमा पार से गोलीबारी, ये चुनाव के मुद्दे ही नहीं हैं।

टॅग्स :Jammuजम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीNarendra Modiलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावLok Sabha Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारत अधिक खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया