रक्षा क्षेत्र में रूस के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाने पर हुआ समझौता
By स्वाति सिंह | Updated: September 4, 2019 16:45 IST2019-09-04T10:49:34+5:302019-09-04T16:45:09+5:30

रक्षा क्षेत्र में रूस के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाने पर हुआ समझौता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचे हैं। यहां मंगलवार रात पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात की। आज ब्लादिवोस्तोक में मोदी 5वीं पूर्वी आर्थिक मंच की बैठक में राष्ट्रपति पुतिन के निमंत्रण पर मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। मोदी और पुतिन देश के एक प्रमुख पोत निर्माण यार्ड का भी संयुक्त दौरा किया ।
04 Sep, 19 : 02:52 PM
भारत और रूस की चेन्नई और व्लादिवोस्तोक के बीच एक समुद्री मार्ग की योजना है : प्रधानमंत्री मोदी
04 Sep, 19 : 02:31 PM
भारत और रूस एक Multipolar दुनिया के महत्व को समझते हैं। हम BRICS और SCO जैसे कई वैश्विक मंचों पर एक साथ काम कर रहे हैं: पीएम मोदी
हमने सहयोग को सरकारी दायरे से बाहर लाकर उसमें लोगों की और प्राइवेट इंडस्ट्री की असीम ऊर्जा को जोड़ा है। आज हमारे सामने दर्जनों एग्रीमेंट हुए हैं। रक्षा जैसे क्षेत्र में रूसी उपकारणों के स्पेयर पार्ट्स दोनों देशों के ज्वाइंट वेंचर द्वारा बनाने पर आज हुआ समझौता इंडस्ट्री को बढ़ावा देगा।
04 Sep, 19 : 02:30 PM
भारत एक ऐसा अफगानिस्तान देखना चाहता है जो स्वतंत्र, सुरक्षित, अखंड, शांत और लोकतांत्रिक हो। हम दोनों ही किसी भी देश के आतंरिक मामलों में बाहरी दखल के खिलाफ हैं। भारत और रूस की मित्रता केवल उनकी राजधानियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके मूल में दोनों देश नागरिक हैं: पीएम मोदी
04 Sep, 19 : 02:29 PM
पीएम मोदी ने कहा, जब 2001 में ऐसा समिट पहली बार हुआ था तो मेरे मित्र पुतिन उस समय भी यहां के राष्ट्रपति थे और मैं उस समय के अपने पीएम श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के साथ, गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में यहां आए डेलिगेशन में शामिल था।
04 Sep, 19 : 02:28 PM
राष्ट्रपति पुतिन और मैं दोनों देशों के इस रिश्ते को विश्वास और भागीदारी से एक नई ऊंचाई पर ले गए हैं। इसकी उपलब्धियां से कई बदलाव हुए हैं: पीएम मोदी
04 Sep, 19 : 01:19 PM
रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्र के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। इसके लिए प्रधानमंत्री ने उसका आभार व्यक्त किया है और पीएम ने कहा है कि ये दोनों देशों की दोस्ती को दर्शाता है।
#WATCH: PM Modi speaks in Vladivostok on Russia's highest civilian award being conferred upon him. He also says, "Russia is an integral friend & trustworthy partner of India. You've (Russian Pres) personally focussed on expanding our special&privileged strategic partnership..." pic.twitter.com/X71z78YQ50
— ANI (@ANI) September 4, 2019
04 Sep, 19 : 11:00 AM
ज़्वेज़डा शिप-बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स पहुंचे मोदी-पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज़्वेज़डा शिप-बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स पहुंच गए हैं।
Vladivostok: Prime Minister Narendra Modi and Russian President Vladimir Putin arrive at Zvezda ship-building complex. #Russiapic.twitter.com/3cnczUKGbR
— ANI (@ANI) September 4, 2019
04 Sep, 19 : 10:57 AM
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को रूस पहुंचे। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।
#WATCH Russia: Prime Minister Narendra Modi and Russian President Vladimir Putin hug and shake hands before their departure for Zvezda ship-building complex, Vladivostok. (Earlier visuals) pic.twitter.com/9DDJyvBknL
— ANI (@ANI) September 4, 2019
04 Sep, 19 : 10:52 AM
रूस में पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत
PM @narendramodi being welcomed by the Indian Community on his arrival at Vladivostok in Russia. pic.twitter.com/hv8YSmjojE
— PIB India (@PIB_India) September 4, 2019