लाइव न्यूज़ :

रवांडा पहुंचते ही पीएम मोदी ने कही ऐसी बात, जीत लिया सभी NRI का दिल, आज करेंगे नरसंहार स्मारक का दौरा

By भाषा | Updated: July 24, 2018 09:22 IST

पीएम मोदी आज ‘गिरिंका’ योजना के तहत 200 गाय तोहफे में देंगे। 

Open in App

किगाली , 24 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवांडा में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतवंशी पूरी दुनिया पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं और वे भारत के ‘राष्ट्रदूत ’ हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘रवांडा में भारतीय समुदाय से बातचीत करके मुझे खुशी हो रही है। राष्ट्रपति पॉल कागमे ने मुझसे कहा कि भारतीय समुदाय रवांडा के विकास में योगदान कर रहा है और वह बड़े पैमाने पर समाज सेवा करते हैं। मुझे यह सुनकर बहुत खुशी हुई।’’ 

मोदी ने कहा , ‘‘ भारतवंशी पूरी दुनिया पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं। वे हमारे ‘राष्ट्रदूत ’ हैं। ’’ प्रधानमंत्री ने अपने दो दिवसीय रवांडा दौरे की शुरुआत कल की थी। मोदी यहां आने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं। रवांडा अफ्रीका महाद्वीप में सबसे तेजी से विकसित हो रहा देश है।

PM मोदी पहुंचे रवांडा, भव्य स्वागत के बाद भारत ने 20 करोड़ डॉलर का कर्ज देने को कहा

लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा , ‘‘वर्षों से भारतीय समुदाय रवांडा में उच्च आयोग की स्थापना चाहता था। लंबे समय से की जा रही यह मांग पूरी की जाएगी ताकी आप भारत के साथ और जुड़ सकें।’’ 

इसस पहले मोदी ने राष्ट्रपति कागमे के साथ उच्च स्तरीय बातचीत करते हुए रक्षा , व्यापार और कृषि क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत कर द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा की थी।

आज मोदी नरसंहार स्मारक का दौरा करेंगे और रवेरू मॉडल गांव का दौरा कर ‘गिरिंका’ योजना के तहत 200 गाय तोहफे में देंगे। कागमे द्वारा शुरू की गई यह रवांडा की एक राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा योजना है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया