लाइव न्यूज़ :

लोक सभा चुनाव 2019: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पर पीएम मोदी का सीधा हमला, कहा, 'रग-रग में है ठगी और धोखाधड़ी'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 8, 2019 14:41 IST

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, केन्द्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर सीधा हमला किया। वहीं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल में गरीब को बर्बाद किया, देश को गुमराह किया। हमने गरीबों में नया विश्वास भरा है, नई उम्मीद जगाई है। उसकी उंगली पकड़ के आगे बढ़ने के रास्ते खोजे हैं। 

पार्टी के नेताओं ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2019 के आगाज के लिए छत्तीसगढ़ में मोदी की पहली सभा होने जा रही है। राज्य में प्रधानमंत्री के प्रवास के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा ने तैयारी पूरी कर ली है।

जानिए पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा- 

मोदी ने यहां एक रैली में कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेता कानूनी दावपेंच में उलझे हुए हैं। प्रधानमंत्री ने रायगढ़ जिले के कोडातराई में एक रैली में कहा, ‘‘(गांधी) परिवार के अधिकतर सदस्य या तो जमानत पर बाहर हैं अथवा उन्हें अग्रिम जमानत मिली हुई है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्य में किसानों को रिण माफी के मुद्दे पर धोखा दिया है। चुनावी लाभ के लिए कांग्रेस हर 10 साल में रिण माफी का वादा ले कर आ जाती है।मोदी ने कहा कि केवल उन्हीं किसानों का रिण माफ किया गया जिन्होंने कॉपरेटिव और ग्रामीण बैंकों से रिण लिया था। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उन लोगों के लोन का क्या जिन्होंने राष्ट्रीकृत बैंकों से लोन लिया है? क्या वे रिण माफी के हकदार नहीं है।’’ अपने हमले जारी रखते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस ने लोगों को रिण माफी की कसौटी के बारे में जानकारी क्यों नहीं दी? यह धोखाधड़ी है। उन किसानों का क्या जिन्होंने ‘साहुकारों’ और रिश्तेदारों से रिण लिया था। उनके रिण कौन माफ करेगा? रिण माफी के नाम पर कांग्रेस ने बिचौलियों को लाभ पहुंचाया है।’’ मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सीबीआई को राज्य में नहीं आने देने का निर्णय किया है। उन्होंने प्रश्न किया,‘‘ अगर किसी ने कुछ गलत नहीं किया तो क्या वह जांच से घबराएगा।’’ उन्होंने प्रश्न किया, ‘‘क्या कोई एजेंसी बिना किसी कारण के पूछताछ कर सकती है? लोगों को इसमें (सीबीआई जांच) कोई समस्या नहीं है लेकिन कांग्रेस को है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने खुद को आयुष्मान भारत योजना से अलग करके राज्य के गरीब लोगों को स्वास्थ्य सेवा से दूर कर दिया है।प्रधानमंत्री कहा, ‘‘मैं आपके बीच एक नए भारत के लिए नया जनादेश मांगने आया हूं।’’ मोदी ने कहा कि भाजपा की अगुवाई वाली सरकार के प्रयासों की बदौलत भारत में गरीबी कम होने लगी है।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीछत्तीसगढ़लोकसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो