कोच्चि में रोडशो?, पीएम मोदी बोले- केरल का नाम बदलकर केरलम् किया जाना ‘मलयाली’ भाइयों के लिए खुशी का क्षण, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 11, 2026 14:18 IST2026-03-11T14:18:00+5:302026-03-11T14:18:13+5:30

photo-lokmat
कोच्चि: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि केंद्र द्वारा केरल का नाम बदलकर केरलम् किया जाना ‘मलयाली’ भाइयों के लिए खुशी का क्षण है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चुनाव सम्मेलन के उद्घाटन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए केरल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोच्चि में बुधवार को रोडशो किया। आज दुनिया आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहे निवेश के लिए भारत की भूरि-भूरि प्रशंसा करती है। इस बार केंद्र सरकार के जो बजट आया है, उसमें भी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए रिकॉर्ड बजट रखा गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहे इस निवेश का बहुत अधिक फायदा केरलम को मिल रहा है। समुद्र में जाने वाले मछुआरों की सुरक्षा भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
The historic Poriborton Yatra will culminate in a massive Brigade Rally in Kolkata on 14th March at 1 PM, to be addressed by Prime Minister Shri @narendramodi.
— BJP (@BJP4India) March 11, 2026
The message is clear: change is coming to West Bengal. Within 45 days of forming the government, BJP will implement the… pic.twitter.com/PBm2TMObgj
पहले हमारे मछुआरे भाई-बहन खुले समुद्र में जाते थे, तो उनके घरवाले उनके वापस आने तक चिंता और डर में डूबे रहते थे, क्योंकि समुद्र में मौसम को लेकर हमेशा आशंकाएं बनी रहती थीं। लेकिन अब ऐसा नहीं है। हमने सैटेलाइट के जरिए समुद्र में जाने वाले मछुआरे भाई-बहनों की सुरक्षा को और मजबूत किया है।
LIVE: PM Shri @narendramodi lays foundation stone, inaugurates development works worth over Rs. ₹10,800 crore in Ernakulam, Keralam. https://t.co/3gT0UJZgOo
— BJP (@BJP4India) March 11, 2026
Love. Gratitude. Respect.
— BJP (@BJP4India) March 11, 2026
𝐓𝐡𝐚𝐭’𝐬 𝐭𝐡𝐞 𝐰𝐞𝐥𝐜𝐨𝐦𝐞 𝐊𝐨𝐜𝐡𝐢 𝐠𝐚𝐯𝐞 𝐏𝐌 𝐌𝐨𝐝𝐢. 🇮🇳
Watch ⏬ pic.twitter.com/VHJdI3uzMr
आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए और मेक इन इंडिया के लिए पेट्रोलियम सेक्टर का विस्तार बहुत आवश्यक है। आज कोच्चि रिफाइनरी में polypropylene unit के पीछे भी यही लक्ष्य है। हर साल करीब 4 लाख टन polypropylene का उत्पादन होगा। आने वाले समय में यह प्लांट पैकेजिंग, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, मेडिकल डिवाइसेज जैसी अनेक फैक्ट्रियों को सपोर्ट करेगा।
LIVE: PM Shri @narendramodi participated in the Golden Jubilee Sammelan of Akhila Kerala Dheevara Sabha. https://t.co/VltRN7wE1j
— BJP (@BJP4India) March 11, 2026
भारत आज मैन्युफैक्चरिंग का एक बहुत बड़ा हब बनता जा रहा है। एआई और सेमिकंडक्टर सेक्टर में भी देश तेजी से प्रगति कर रहा है। ऐसे कामों के लिए ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा ग्रीन और क्लीन एनर्जी की आवश्यकता है। भारत सोलर पावर के मामले में दुनिया के टॉप देशों में से एक बन चुका है।