लाइव न्यूज़ :

PM Modi In Jammu and Kashmir: 'राम मंदिर ना चुनाव का मुद्दा था, ना है और ना होगा', पीएम ने विपक्ष पर किया प्रहार

By धीरज मिश्रा | Updated: April 12, 2024 11:58 IST

PM Modi In Jammu and Kashmir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर शुक्रवार को उधमपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस सहित विपक्ष पर जोरदार प्रहार किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा कि यह परिवारवादी पार्टियां विकास की भी विरोधी हैं और विरासत की भी विरोधी हैंकांग्रेस कहती है कि राम मंदिर बीजेपी के लिए चुनावी मुद्दा हैपीएम ने कहा कि राम मंदिर ना चुनाव का मुद्दा था, ना है और ना होगा

PM Modi In Jammu and Kashmir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर शुक्रवार को उधमपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस सहित विपक्ष पर जोरदार प्रहार किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह परिवारवादी पार्टियां विकास की भी विरोधी हैं और विरासत की भी विरोधी हैं। कांग्रेस कहती है कि राम मंदिर बीजेपी के लिए चुनावी मुद्दा है। पीएम ने कहा कि राम मंदिर ना चुनाव का मुद्दा था, ना है और ना होगा। राम मंदिर का संघर्ष तो तब से हो रहा था, जब भाजपा का जन्म भी नहीं हुआ था।

राम मंदिर का संघर्ष तो 500 साल पुराना है, जब चुनाव का कोई नामोनिशान नहीं था। पीएम ने कहा कि 500 साल के बाद रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर कहा कि 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए इन्हें घर जाकर निमंत्रण दिया। लेकिन, इन लोगों ने राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया। पीएम ने कहा कोर्ट के फैसले और कानून के तहत राम मंदिर बना है। और यह मंदिर सरकारी खजाने से नहीं बल्कि देश के लोगों के सहयोग से बना है।

वहीं, पीएम ने कहा कि हमारी सरकार से पहले माता वैष्णो देवी यात्रा हों या अमरनाथ यात्रा, ये सुरक्षित तरीके से कैसे हों इसको लेकर ही चिंता होती थी। लेकिन बीते 10 साल में स्थिति एकदम बदल गई है। आज जम्मू कश्मीर में विकास भी हो रहा है और विश्वास भी बढ़ रहा है। इसलिए आज जम्मू कश्मीर के चप्पे-चप्पे से एक ही गूंज सुनाई दे रही है फिर एक बार मोदी सरकार। 

2014 में माता वैष्णो देवी के दर्शन करके आया था और इसी मैदान पर मैंने आपको गारंटी दी थी कि जम्मू कश्मीर की अनेक पीढ़ियों ने जो कुछ सहा है, उससे मुक्ति दिलाऊंगा। आज आपके आशीर्वाद से मोदी ने वो गारंटी पूरी कर दी है।

टॅग्स :Jammuलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीNarendra Modiकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'