PM Modi In Bhutan: PM मोदी का शाही स्वागत, भूटान के किंग से की मुलाकात

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 17, 2019 14:53 IST2019-08-17T11:33:24+5:302019-08-17T14:53:43+5:30

PM Modi In Bhutan live updates: On 2-Day Visit to bhutan Bilateral Ties pm Lotay Tshering in hindi news | PM Modi In Bhutan: PM मोदी का शाही स्वागत, भूटान के किंग से की मुलाकात

PM Modi In Bhutan: PM मोदी का शाही स्वागत, भूटान के किंग से की मुलाकात

Highlightsपीएम मोदी दो दिन के दौरे पर पहुंचे भूटान, द्विपक्षीय संबंधों पर होगी बातपीएम मोदी को दिया गया 'गार्ड ऑफ ऑनर', एयरपोर्ट पर एक बच्ची ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर आज से भूटान पहुंचे। थिंपु एयरपोर्ट पर वहां पीएम डॉ. लोटे शेरिंग ने पूरे गर्मजोशी के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्हें एयरपोर्ट पर ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी  भूटान वह शीर्ष नेतृत्व के साथ पनबिजली क्षेत्र सहित द्विपक्षीय संबंधों एवं आपसी हितों से जुड़े विविध विषयों पर व्यापक चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी भूटान पहुंचकर सबसे पहले नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के चौथे नरेश जिग्मे सिग्ये वांगचुक से भेंट करेंगे ।

इसी दिन प्रधानमंत्री मोदी अपने भूटानी समकक्ष डॉ. लोटे शेरिंग के साथ बैठक करेंगे। विदेश सचिव विजय गोखले ने संवाददाताओं से कहा कि इस यात्रा के दौरान मांगधेचू पनबिजली परियोजना का उद्घाटन होगा ।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (16 अगस्त) को कहा कि भूटान की उनकी दो दिवसीय यात्रा दोनों देशों के बीच समय की कसौटी पर खरी उतरने वाली मित्रता को और बढ़ावा देगी और एक समृद्ध भविष्य के लिए इसे मजबूत करेगी। मोदी की भूटान यात्रा शनिवार से आरम्भ होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के मौजूदा कार्यकाल की शुरुआत में यह यात्रा दिखाती है कि भारत ‘‘हमारे विश्वसनीय मित्र एवं पड़ोसी’’ भूटान के साथ संबंधों को कितना महत्व देता है।

17 Aug, 19 : 02:56 PM

पीएम नरेंद्र मोदी ने भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक से मिलने के लिए ताशिचेदोजोंग पैलेस पहुंचे।

17 Aug, 19 : 02:56 PM

ताशिचेदोजोंग पैलेस पर पीएम मोदी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर



 

17 Aug, 19 : 02:02 PM

मोदी का दो दिवसीय यात्रा पर भूटान पहुंचने पर शाही स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को भूटान पहुंचे जहां उनका शाही स्वागत किया गया। वह द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए भूटान के नेताओं से बातचीत करेंगे। मोदी की भूटान की यह दूसरी यात्रा है। दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद से यह उनकी पहली भूटान यात्रा है।

17 Aug, 19 : 01:25 PM

भूटान पहुंचकर पीएम मोदी ने की भारतीय लोगों से मुलाकात

पीएम मोदी भूटान पहुंचकर भारतीय लोगों से मुलाकात की। 



 

17 Aug, 19 : 11:46 AM

भूटान पहुंचने के बाद पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 


17 Aug, 19 : 11:45 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान पहुंचे। वह यहां शीर्ष नेतृत्व के साथ पनबिजली क्षेत्र सहित द्विपक्षीय संबंधों एवं आपसी हितों से जुड़े विविध विषयों पर व्यापक चर्चा करेंगे। 


17 Aug, 19 : 11:43 AM

भूटान पहुंचे पीएम मोदी

थिंपू एयरपोर्ट पर वहां पीएम डॉ. लोटे शेरिंग ने पूरे गर्मजोशी के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्हें एयरपोर्ट पर ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 



 

Web Title: PM Modi In Bhutan live updates: On 2-Day Visit to bhutan Bilateral Ties pm Lotay Tshering in hindi news

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे