लाइव न्यूज़ :

'20 सालों से गाली सुनकर गाली प्रफू बना, अब पीठ को भी डंडा प्रफू बना लूंगा', राहुल गांधी के बयान पर पीएम मोदी का लोकसभा में जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 6, 2020 13:34 IST

राहुल गांधी ने दिल्ली के चुनावी रैली में कहा था, ''ये दो नरेंद्र मोदी भाषण दे रहे हैं, छह महीने बाद ये घर से नहीं निकल पाएंगे। हिन्दुस्तान के युवा इनको ऐसा डंडा मारेंगे।''

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने यह आपत्तिजनक टिप्पणी दिल्ली के हौज रानी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में जवाब देते हुए राहुल गांधी पर पलटवार किया है।

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, ''मैंने सुना है कि कांग्रेस नेता ने कहा कि 6 महीने में मोदी को डंडे पड़ेंगे। मैं इन छह महीनों में और ज्यादा सूर्य नमस्कार करूंगा, उसकी संख्या बढ़ाऊंगा। ताकि मेरी पीठ को भी हर डंडा झेलने की आदत हो जाए। मैनें ऐसे भी पिछले कुछ सालों में इतनी गाली सुनी है कि मैं गाली प्रफू बन गया हूं...अब छह महीने का वक्त मिला है तो गाली प्रफू पीठ को भी डंडा प्रफू बन लूंगा।'' संसद के बजट सत्र का आज छठा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में जवाब देते हुए राहुल गांधी पर पलटवार किया है।

पीएम मोदी ने कहा, 20 साल से मैंने जिस प्रकार से गंदी गाली सुनकर खुद को गाली प्रूफ बना दिया है तो, 6 महीने ऐसी मेहनत करूंगा की मेरी पीठ को हर डंडा सहने की ताकत मिले। 

राहुल गांधी ने पांच फरवरी को दिया था '' डंडा मारने' वाला बयान

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 की रैली में कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादिय बयान दिया था। राहुल गांधी ने दिल्ली के चुनावी रैली में कहा था, ''ये दो नरेंद्र मोदी भाषण दे रहे हैं, छह महीने बाद ये घर से नहीं निकल पाएंगे। हिन्दुस्तान के युवा इनको ऐसा डंडा मारेंगे, इनको समझ में आ जाएगा कि हिन्दुस्तान के युवा को रोजगार दिए बिना ये देश आगे नहीं बढ़ सकता।'' राहुल गांधी ने यह आपत्तिजनक टिप्पणी दिल्ली के हौज रानी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिया था।

पीएम मोदी ने कहा, कुछ माननीय सदस्य कहते हैं कि ये काम क्यों नहीं हुआ, कब तक करेंगे, कब होगा, कैसे होगा। तो कुछ लोगों को लगता है कि आप आलोचना करते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि आप आलोचना करते हैं। मुझे खुशी है कि आप मुझे समझते हैं, आपको भी पता है कि करेगा तो ये ही करेगा। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गांधीसंसद बजट सत्रलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?