लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के प्रति विदेश का नजरिया बदला: अश्विनी वैष्णव

By भाषा | Updated: December 25, 2021 16:18 IST

Open in App

प्रयागराज, 25 दिसंबर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शनिवार को यहां कहा कि किसी भी समस्या के हल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाधान उन्मुखी दृष्टिकोण अपनाते हैं और यही वजह है कि दुनिया का भारत के प्रति नजरिया बदला है।

यहां इलाहाबाद विश्वविद्यालय के तिलक हॉल में आयोजित एक सम्मेलन में वैष्णव मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे।

उन्होंने कहा, पहले लोगों का दृष्टिकोण नकारात्मक और समस्याओं की शिकायत करने वाला हुआ करता था। लेकिन अब लोगों का नजरिया बदला है और लोग समस्याओं को दूर करने में अपना योगदान देने की बात करते हैं। यह नजरिया दिया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने।

रेल मंत्री ने कहा,‘‘ हमारे एक प्रधानमंत्री शिकायत किया करते थे कि दिल्ली से 100 रुपये भेजते हैं और गांव में पहुंचते पहुंचते वह 15 रुपये हो जाता है। मोदी शिकायत नहीं करते, बल्कि समाधान निकालते हैं और दिल्ली से पैसा सीधा खाते में जाएगा। इसके लिए उन्होंने 40 करोड़ खाते खुलवाए।’’

कार्यक्रम को बांबे स्टाक एक्सचेंज के सीईओ आशीष चौहान और आयोजक रामभाऊ म्हाल्गे प्रबोधिनी के महानिदेशक रवींद्र साठे ने भी संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया