प्रधानमंत्री मोदी ने असम में नाव दुर्घटना पर दुख जताया
By भाषा | Updated: September 8, 2021 21:04 IST2021-09-08T21:04:42+5:302021-09-08T21:04:42+5:30

प्रधानमंत्री मोदी ने असम में नाव दुर्घटना पर दुख जताया
नयी दिल्ली, आठ सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम में हुई नाव दुर्घटना पर बुधवार को दुख व्यक्त किया और कहा कि यात्रियों को बचाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘असम में हुई नाव दुर्घटना से दुखी हूं। यात्रियों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मैं सभी की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।"
उल्लेखनीय है कि असम के जोरहाट जिले में ब्रह्मपुत्र में निमती घाट के पास एक स्टीमर से टकराने के बाद एक नाव नदी में डूब गई। नाव में करीब 120 यात्री सवार थे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।