लाइव न्यूज़ :

गुजरात की पहली महिला मुख्य सचिव मंजुला सुब्रमण्यम के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, ट्वीट कर कहा- उनकी बातें हमेशा मुझे रहेगी याद

By भाषा | Updated: January 2, 2023 08:18 IST

गुजरात की पहली महिला मुख्य सचिव मंजुला सुब्रमण्यम के निधन पर बोलते हुए सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा है, ‘‘गुजरात की पहली महिला मुख्य सचिव डॉ. मंजुला सुब्रमण्यम जी के निधन पर दुखी हूं। राज्य की विकास यात्रा में उनका योगदान सराहनीय है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति मिले।’’

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात की पहली महिला मुख्य सचिव मंजुला सुब्रमण्यम का निधन हो गया है। वे जब पीएम मोदी गुजरात के सीएम थे उस दौरान उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव के पद पर कार्य किया था। ऐसे में पीएम मोदी समेत सीएम भूपेंद्र पटेल ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।

गांधीनगर:गुजरात की पहली महिला मुख्य सचिव मंजुला सुब्रमण्यम का स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण रविवार को वडोदरा के एक अस्पताल में निधन हो गया है। जिले के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। वडोदरा के जिलाधिकारी ए बी गोर ने कहा कि वह 1972 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी थीं। 

पीएम मोदी समेत ने जताया शोक

ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी के कार्यकाल के दौरान राज्य के मुख्य सचिव के पद पर कार्य किया था और 2008 में सेवानिवृत्त हुईं। 

इस पर मोदी ने एक ट्वीट किया और ट्वीट में कहा, ‘‘अनुभवी नौकरशाह डॉ. मंजुला सुब्रमण्यम जी के निधन से दुखी हूं। नीतिगत मुद्दों और कार्योन्मुख रवैये की उनकी समझ के लिए उनका व्यापक रूप से सम्मान किया जाता था। जब मैं मुख्यमंत्री था, तब उनके साथ हुई बातें मुझे हमेशा याद रहेंगी। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना। ओम शांति।’’ 

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट कर जताया दुख

ऐसे में सीएम पटेल ने गुजराती में एक ट्वीट किया है और कहा है, ‘‘गुजरात की पहली महिला मुख्य सचिव डॉ. मंजुला सुब्रमण्यम जी के निधन पर दुखी हूं। राज्य की विकास यात्रा में उनका योगदान सराहनीय है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति मिले।’’

टॅग्स :गुजरातनरेंद्र मोदीभूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह