पीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

By अंजली चौहान | Updated: April 12, 2026 10:39 IST2026-04-12T10:39:15+5:302026-04-12T10:39:23+5:30

Asha Bhosle Health Update: प्रधानमंत्री मोदी ने X पर लिखा, 'यह जानकर गहरा दुख हुआ कि आशा भोसले जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

PM Modi expressed deep concern over Asha Bhosle health | पीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

पीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

Asha Bhosle Health Update: बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोंसले की तबीयत खराब होने की वजह से वो अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया है। पीएम ने एक्स पर लिखा, "यह सुनकर बहुत चिंतित हूँ कि आशा भोसले जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूँ।"

पीएम ने यह चिंता तब जताई, जब 11 अप्रैल, शनिवार की शाम को इस दिग्गज गायिका को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कोई कार्डियक अरेस्ट नहीं, इलाज जारी है

शुरुआती खबरों में कहा गया था कि 92 साल की आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट आया था, लेकिन बाद में उनकी पोती जनाई भोसले ने इस बात को गलत बताया।

जनाई भोसले ने साफ किया कि 92 साल की आशा भोसले को बहुत ज़्यादा थकान और सीने में इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उन्हें कार्डियक अरेस्ट नहीं आया है। उन्होंने इस मुश्किल समय में निजता बनाए रखने की भी अपील की। 

जनाई भोसले ने लिखा, "मेरी दादी, आशा भोसले को बहुत ज़्यादा थकान और सीने में इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप हमारी निजता का सम्मान करें।"

उन्होंने आगे कहा, "इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा, हम आपको जल्द ही अच्छी खबर देंगे।"

Web Title: PM Modi expressed deep concern over Asha Bhosle health

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे