लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने पीला साफा पहन किया देश को संबोधित

By भाषा | Updated: August 15, 2019 10:27 IST

पिछले साल उन्होंने 15 अगस्त को लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए केसरिया रंग का साफा पहना था, जिसकी किनारी लाल बंधेज की थी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में साफा बांधने की अपनी परंपरा जारी रखी।स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले के प्रचीर से मोदी का यह लगातार छठा और दोबारा सत्ता में आने के बाद पहला संबोधन था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में साफा बांधने की अपनी परंपरा जारी रखी। उन्होंने बृहस्पतिवार को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पीले रंग का साफा पहना, जिस पर लाल और हरे रंग की बंधेज वाली पट्टियां बनी हुई थीं।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले के प्रचीर से मोदी का यह लगातार छठा और दोबारा सत्ता में आने के बाद पहला संबोधन था। पिछले साल उन्होंने 15 अगस्त को लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए केसरिया रंग का साफा पहना था, जिसकी किनारी लाल बंधेज की थी।

मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर 2014 में अपने पहले संबोधन के दौरान नांरगी और हरे रंग का जोधपुरी साफा बांधा था। वर्ष 2015 में वह लाल एवं हरे रंग की पट्टियों वाला साफा पहने नजर आए थे जबकि 2016 में उन्होंने लाल-गुलाबी-पीले रंग का राजस्थानी साफा पहना था।

साल 2017 में प्रधानमंत्री ने क्रीम और पीले-लाल रंग का साफा पहना था। देश आज 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और देशवासी देशभक्ति की भावना में रंगे हुए हैं।

 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया