लाइव न्यूज़ :

मनमोहन सिंह का PM पर करारा वार, कहा- मोदी और शी जिनपिंग के बीच जुमलेवाली बातचीत हुई

By भाषा | Updated: October 18, 2019 05:26 IST

मोदी और शी ने पिछले साल वुहान में हुई पहली अनौपचारिक शिखर वार्ता की तर्ज पर पिछले सप्ताह दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता की थी। बताया गया है कि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच व्यापार और निवेश पर बातचीत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ सिर्फ "सतही मुद्दों" पर चर्चा की, लेकिन वह सीमा विवाद और कश्मीर के जैसे "तनावपूर्ण बिंदुओं" से बचकर निकल गए।सिंह ने कहा, "इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि सीमा और कश्मीर के बारे में चर्चा हुई या नहीं। ऐसा लगता है कि इस बारे में कोई बात नहीं हुई। तनावपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा नहीं हुई, सिर्फ सतही मुद्दों पर चर्चा की गई।"

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ सिर्फ "सतही मुद्दों" पर चर्चा की, लेकिन वह सीमा विवाद और कश्मीर के जैसे "तनावपूर्ण बिंदुओं" से बचकर निकल गए। पूर्व प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले यहां एक संवाददाता सम्मेलन में मोदी-शी के बीच हुई दूसरी "अनौपचारिक शिखर वार्ता" को खारिज करते हुए इसे "जुमलेवाली बातचीत" करार दिया।

मोदी और शी ने पिछले साल वुहान में हुई पहली अनौपचारिक शिखर वार्ता की तर्ज पर पिछले सप्ताह दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता की थी। बताया गया है कि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच व्यापार और निवेश पर बातचीत हुई।

सिंह ने कहा, "इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि सीमा और कश्मीर के बारे में चर्चा हुई या नहीं। ऐसा लगता है कि इस बारे में कोई बात नहीं हुई। तनावपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा नहीं हुई, सिर्फ सतही मुद्दों पर चर्चा की गई।"

उन्होंने कहा, "ये तो जुमले वाली बातचीत हुई, इसमें कोई ताप नहीं है।" पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, "चीन के लोग बड़े चतुर होते हैं और वे जानते हैं कि भारत को किस तरह फिसलाया जा सकता है। भारतीय लोग भी समझते हैं कि चीन के साथ हमारी समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकल रहा है।" 

टॅग्स :मनमोहन सिंहनरेंद्र मोदीजी जिनपिंगचीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया