लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने फोन करके हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का पूछा हालचाल, पिछले हफ्ते बाथरूम में फिसलने के बाद टूट गई थी जांघ की हड्डी

By भाषा | Updated: June 15, 2020 14:42 IST

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज पिछले मंगलवार को अंबाला छावनी स्थित अपने आवास के बाथरूम में नहाने के दौरान फिसल गए थे और इस वजह से बायीं जांघ की हड्डी टूट गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज को फोन करके उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली।अनिल विज की जांघ की हड्डी टूट गई है और सर्जरी के बाद से वह मोहाली के अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज को फोन करके उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। मंत्री की जांघ की हड्डी टूट गई है और सर्जरी के बाद से वह मोहाली के अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

विज ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सुबह नौ बजकर 44 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे फोन किया और मेरा हाल-चाल पूछा।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का फोन कॉल आते ही उनकी सारी तकलीफ दूर हो गई। विज ने कहा, ‘‘आप मेरे जैसे आम कार्यकर्ता का ध्यान रखते हैं, इसके लिए मैं आभार प्रकट करता हूं।’’

मंत्री ने बाद में पीटीआई-भाषा को बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे फोन पर करीब पांच मिनट तक बातचीत की और उनके तेजी से स्वस्थ होने की कामना की। विज ने फोन पर बताया, ‘‘ उन्होंने मुझसे करीब पांच मिनट तक बात की। जब उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं कैसे गिरा तो मैंने प्रधानमंत्री को बताया कि शाम में जरूरी आधिकारिक बैठक थी, जिसको लेकर मैं जल्द तैयार होने की कोशिश कर रहा था और उसी दौरान यह हुआ।’’

विज ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे कहा कि उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। 67 वर्षीय विज करीब एक सप्ताह तक अस्पताल में रह सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अंबाला छावनी स्थित अपने आवास के स्नानागार में नहाने के दौरान मंगलवार को फिसल गए थे और इस वजह से बायीं जांघ की हड्डी टूट गई। इसके एक दिन के बाद मोहाली अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई।

मंगलवार को इस घटना के बाद उन्हें पहले अंबाला छावनी के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की और फिर उन्हें बाद में मोहाली के अस्पताल में भर्ती किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दो बार उनसे मिलने मोहाली के इस अस्पताल में गए हैं और सेहत की जानकारी ली है। विज अंबाला छावनी से छठी बार विधायक हैं। इससे पहले भी मंत्री स्नानागार में फिसल गए थे और उन्हें छाती में हल्की चोटें आई थी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअनिल विज
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव