लाइव न्यूज़ :

गरीबों को अपना परिवार मानते हैं प्रधानमंत्री मोदी : श्रीकांत शर्मा

By भाषा | Updated: October 10, 2021 22:52 IST

Open in App

आगरा (उत्तर प्रदेश), 10 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने रविवार को कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों को अपना परिवार मानते हैं, इसलिए वह पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को साकार करने में रात-दिन जुटे हुए हैं।’

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में गरीब कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतार रही है और कभी पिछड़े राज्यों में शुमार रहा उत्तर प्रदेश डबल इंजन की सरकार से हर पैमाने पर अगड़े राज्यों की कतार में या यूं कहें कि पहले पायदान पर खड़ा है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए देश में 94 करोड़ से अधिक और उत्तर प्रदेश में 11 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया है। उन्होंने कहा कि देशभर में 80 करोड़ और उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ लोगों के लिए नि:शुल्क राशन की व्यवस्था सरकार ने की है।

केन्द्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए शर्मा ने कहा, ‘‘जहां सौभाग्य योजना से देश के 2.81 करोड़ परिवारों व उत्तर प्रदेश में 1.41 करोड़ घरों का अंधेरा दूर हुआ है, वहीं उज्जवला योजना से देश के आठ करोड़ व प्रदेश के 1.47 करोड़ घरों की माताओं व बहनों को चूल्हे के धुएं से मुक्ति मिली है।’’

प्रधानमंत्री मोदी के महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अभियान से बच्चे ही नहीं बड़े भी प्रभावित हुए हैं और स्वच्छता पर ध्यान दे रहे हैं। देश के 11 करोड़ घरों व प्रदेश के दो करोड़ घरों में शौचालय हुआ है।’’

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि रोजगार सृजन की दिशा में भी बड़े कदम उठाये गए हैं और मुद्रा योजना के तहत 31 करोड़ 47 लाख लोगों को दस लाख 84 हजार करोड़ रुपये का ऋण मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे