लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी का चांसलर निर्वाचित होने पर शोल्ज को बधाई दी

By भाषा | Updated: December 9, 2021 10:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी का चांसलर निर्वाचित होने पर बृहस्पतिवार को ओलाफ शोल्ज को बधाई दी और कहा कि वह दोनों देशों के बीच सामरिक साझेदारी को और मजबूती प्रदान करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।

मोदी ने ट्वीट किया, "जर्मनी का चांसलर निर्वाचित होने पर ओलाफ शोल्ज को हार्दिक बधाई। मैं भारत और जर्मनी के बीच सामरिक साझेदारी को और मजबूती प्रदान करने के लिए उनके साथ निकटता से काम करने को उत्सुक हूं।"

उल्लेखनीय है कि जर्मनी की संसद ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद देश के नौवें चांसलर के तौर पर बुधवार को ओलाफ शोल्ज को निर्वाचित किया। इसके साथ ही एंजेला मर्केल के 16 साल के कार्यकाल के बाद यूरोपीय संघ के सबसे घनी आबादी वाले देश में एक नए युग की शुरुआत हो गयी है।

शोल्ज को बुधवार को 395 सांसदों का समर्थन मिला। उनके तीन दलों वाले गठबंधन के पास 736 सीट वाले संसद के निचले सदन में 416 सीटें हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?