लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने जापान संसदीय चुनावों में मिली जीत के लिए फुमियो किशिदा को बधाई दी

By भाषा | Updated: November 1, 2021 17:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की पार्टी के गठबंधन को संसदीय चुनाव में मिली सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि के लिए दोनों देशों की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को मजबूती देने के लिए साथ काम करने को उत्सुक हैं।

किशिदा की पार्टी के गठबंधन ने रविवार को संसदीय चुनाव में बहुमत बरकरार रखा है, हालांकि इसके कुछ सीटों को गंवाने की उम्मीद है। संसदीय चुनाव के शुरुआती नतीजों से यह रूझान सामने आया है।

लोक प्रसारक ‘एनएचके’ के मुताबिक किशिदा की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) और गठबंधन की सहयोगी कोमितो ने 465 सदस्यीय निचले सदन में 274 सीटें जीत ली हैं और 40 सीटों पर अभी फैसला नहीं हो पाया है।

एनएचके के अनुसार, एलडीपी ने भी 247 सीटों पर अकेले बहुमत हासिल किया है, जबकि कोमितो को 27 सीटें मिली हैं।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘फुमियो किशिदा को जापान के संसदीय चुनावों में जीत के लिए बहुत बधाई। हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उसके अतिरिक्त भी शांति और समृद्धि के लिए दोनों देशों की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूती देने के लिए साथ काम करने को उत्सुक हूं।’’

अपनी सत्तारूढ़ पार्टी में नेतृत्व की दौड़ जीतने के बाद चार अक्टूबर को प्रधानमंत्री चुने गए किशिदा (64) ने पद संभालने के 10 दिन बाद ही निचले सदन को भंग कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट