प्रधानमंत्री मोदी ने टूटू के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: December 26, 2021 14:50 IST2021-12-26T14:50:06+5:302021-12-26T14:50:06+5:30

PM Modi condoles Tutu's death | प्रधानमंत्री मोदी ने टूटू के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री मोदी ने टूटू के निधन पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नस्ली न्याय और एलजीबीटी अधिकारों के लिए लड़ने वाले दक्षिण अफ्रीका के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता डेसमंड टूटू के निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने टूटू को श्रद्धांजलि देते हुए रविवार को कहा कि वह विश्व स्तर पर अनगिनत लोगों के लिए एक मार्गदर्शक थे और मानवीय गरिमा एवं समानता पर उनके जोर को हमेशा याद रखा जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने रविवार सुबह 90 वर्षीय टूटू के निधन की घोषणा की।

मोदी ने कहा, “आर्कबिशप एमेरिटस डेसमंड टूटू दुनिया भर में अनगिनत लोगों के लिए एक मार्गदर्शक थे। मानवीय गरिमा एवं समानता पर उनके जोर को हमेशा याद रखा जाएगा। मैं उनके निधन से बहुत दुखी हूं और उनके सभी प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: PM Modi condoles Tutu's death

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे