लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने डीपीआईआईटी के सचिव महापात्र के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: June 19, 2021 11:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव गुरुप्रसाद महापात्र के निधन पर शनिवार को शोक प्रकट किया और कहा कि उन्हें प्रशासनिक मुद्दों की गहरी समझ थी।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘डीपीआईआईटी के सचिव गुरुप्रसाद महापात्र के निधन से दु:खी हूं। मैंने उनके साथ गुजरात और केंद्र में काम किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें प्रशासनिक मुद्दों की गहरी समझ थी और उन्हें अभिनव प्रयोगों के प्रति जज्बे के लिए जाना जाता था। उनके परिवार के सदस्यों और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’’

महापात्र का शनिवार को कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। उन्हें अप्रैल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।

वर्ष 2019 के अगस्त में डीपीआईआईटी के सचिव का कार्यभार संभालने से पहले गुजरात कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे महापात्र ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग