प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: July 8, 2021 10:08 IST2021-07-08T10:08:18+5:302021-07-08T10:08:18+5:30

PM Modi condoles the death of former Chief Minister Virbhadra Singh | प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया

नयी दिल्ली, आठ जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया और कहा कि सिंह ने राज्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा लोगों की सेवा की।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘वीरभद्र सिंह का लंबा राजनीतिक जीवन रहा जो प्रशासनिक और विधायी अनुभवों से भरा हुआ था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और लोगों की सेवा की। उनके निधन से दुखी हूं। परिवार के सदस्यों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’’

वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार तड़के हिमाचल प्रदेश के शिमला में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।

पांच बार सांसद और नौ बार विधायक रहे वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वह केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: PM Modi condoles the death of former Chief Minister Virbhadra Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे