लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने मुक्केबाज डिंको सिंह के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: June 10, 2021 12:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता डिंको सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया और कहा कि वह एक उत्कृष्ट मुक्केबाज थे जिन्होंने मुक्केबाजी की लोकप्रियता बढ़ाने में काफी योगदान दिया।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘डिंको सिंह खेल के सुपरस्टार और एक उत्कृष्ट मुक्केबाज थे जिन्होंने कई पदक और ख्याति अर्जित की तथा मुक्केबाजी की लोकप्रियता बढ़ाने में काफी योगदान दिया। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’’

भारतीय मुक्केबाजी को नयी दिशा देने वाले डिंको सिंह का यकृत के कैंसर से लंबे समय तक जूझने के बाद बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 42 साल के थे और 2017 से इस बीमारी से जूझ रहे थे।

मणिपुर के इस सुपरस्टार ने 10 वर्ष की उम्र में अपना पहला राष्ट्रीय खिताब (सब जूनियर) जीता था। वह भारतीय मुक्केबाजी के पहले स्टार मुक्केबाज थे जिनके एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक से, छह बार की विश्व चैंपियन एम सी मैरीकॉम सहित कई खिलाड़ी इस खेल से जुड़ने के लिये प्रेरित हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos