लाइव न्यूज़ :

प्रशासक के रूप में प्रधानमंत्री मोदी के 20 साल पूरे, भाजपा नेताओं ने की सराहना

By भाषा | Updated: October 7, 2021 14:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवैधानिक पद की जिम्‍मेदारी संभालते हुए बृहस्पतिवार को अपने 20 साल पूरे कर लिए। इस दौरान 13 साल तक वह गुजरात के मुख्‍यमंत्री रहे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने इस उपलब्धि के लिए मोदी की जमकर सराहना की।

पिछले तीन दशक से प्रधानमंत्री मोदी के सहयोगी रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज से 20 वर्ष पूर्व नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और वहां से शुरू हुई विकास व सुशासन की यात्रा आज तक अविरल जारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘इन 20 वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी ने जनता व देश की उन्नति के लिए दिन रात एक कर परिश्रम की पराकाष्ठा को चरितार्थ किया।’’

मोदी वर्ष 2001 से 2014 तक लगातार चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संवैधानिक पद पर रहते हुए सार्वजनिक जीवन में 20 वर्ष पूरे करने के लिए हार्दिक बधाई। यह अखंड 20 वर्ष लोक कल्याण के प्रति समर्पित होने के साथ निष्कलंक भी रहे हैं। उनकी लोकप्रियता निरंतर बढ़ती रही है और आगे भी बढ़ती रहे,ऐसी शुभकामनाएं।’’

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और उसके बाद दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधान सेवक के रूप में 20 वर्षों की उनकी जन-सेवा की यात्रा, जहां निराशा के माहौल से देश को निकाल कर ‘‘विश्वगुरु’’ के पद पर अग्रसर करने की रही है, वहीं उन्होंने एक ‘‘कर्मयोगी’’ के रूप में देश के जन-जन को ‘‘नया भारत’’ की दृष्टि को साकार करने का आत्मविश्वास दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प, समर्पण और सेवा के मार्ग को अपने जीवन का मूल मंत्र मानते हुए गरीबों के उत्थान और राष्ट्र की समृद्धि के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिए। एक ओर उन्होंने भारत को दुनिया में वैश्विक शक्ति बनाया है तो दूसरी ओर भाजपा को भी एक राजनीतिक दल से अलग हटकर ‘सेवा ही संगठन' के रूप में प्रतिष्ठित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह