लाइव न्यूज़ :

कश्मीर हालात पर हाई लेवल मीटिंग, पीएम मोदी, राजनाथ सिंह हुए शामिल

By भाषा | Updated: June 16, 2018 00:17 IST

कश्मीर पर मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रात जम्मू कश्मीर के सुरक्षा हालात पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

Open in App

नई दिल्ली, 16 जून : कश्मीर पर मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रात जम्मू कश्मीर के सुरक्षा हालात पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में रमजान के दौरान आतंकवादियों के खिलाफ स्थगित अभियान की अवधि की समीक्षा की गई। अभियान को स्थगित किये जाने की मियाद आज खत्म हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि बैठक के दौरान समझा जाता है कि गृह मंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या समेत हाल में हुई हत्याओं के मद्देनजर कश्मीर घाटी की सुरक्षा स्थिति की जानकारी दी।

यह बैठक प्रधानमंत्री द्वारा आरएसएस नेताओं को दिये गए रात्रिभोज से पहले हुई। उन्होंने कहा कि संघर्ष विराम बढ़ाने से पहले केंद्र कुछ और दिनों तक स्थिति की समीक्षा कर सकता है।रमजान में संघर्ष विराम की घोषणा 17 मई को की गई थी। संक्षिप्त बैठक के दौरान समझा जाता है कि गृह मंत्री ने दो महीने की अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा स्थिति की जानकारी दी। अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू हो रही है।बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और खुफिया एवं सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शरीक हुए। उन्होंने बताया कि यह बैठक अहम है क्योंकि रमजान के दौरान आतंकवादियों के खिलाफ अभियान स्थगित रखने की घोषणा की अवधि आज समाप्त हो रही है। गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में इस साल 55 से अधिक आतंकवादी और 27 स्थानीय लोग मारे जा चुके हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया